लोहरदगा: मधुर मेडिकेयर में रक्तदान शिविर, 35 लोगों ने किया रक्तदान, सिविल सर्जन बोले- रक्तदाता ही जीवनदाता

Updated:
विज्ञापन

रक्तदान करते डा विवेक मधुर | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रक्तदान को महादान बताते हुए सिविल सर्जन डॉ राजू कच्छप ने स्वैच्छिक रक्तदान के महत्व पर जोर दिया. मधुर मेडिकेयर में आयोजित शिविर में 35 लोगों ने रक्तदान कर जरूरतमंदों की मदद की.

विज्ञापन

लोहरदगा. "रक्तदान महादान है और रक्तदाता जीवनदाता होता है." यह बात सिविल सर्जन डॉ राजू कच्छप ने मधुर मेडिकेयर की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में कही. उन्होंने कहा कि विज्ञान ने स्वास्थ्य समेत कई क्षेत्रों में काफी प्रगति की है, लेकिन रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प अब तक उपलब्ध नहीं है. ऐसे में स्वैच्छिक रक्तदान जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवन बचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है.

विज्ञापन

लोगों में जागरूकता बढ़ाने की जरूरत

डॉ राजू कच्छप ने लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की. उन्होंने कहा कि स्वस्थ लोगों को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए, ताकि जरूरत के समय मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके. शिविर में डॉ अशोक कुमार ओड़िया ने कहा कि नियमित रक्तदान को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ाने की जरूरत है. मधुर मेडिकेयर के डॉ विवेक कुमार मधुर ने कहा कि आपातकाल, दुर्घटना और गंभीर बीमारी की स्थिति में मरीजों को रक्त की जरूरत पड़ती है. ऐसे समय में स्वैच्छिक रक्तदान से रक्त की कमी को पूरा करने में मदद मिलती है.

स्वस्थ लोगों को रक्तदान के लिए आना चाहिए आगे

महिला चिकित्सक डॉ नेहा मधुर ने भी रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि स्वस्थ लोगों को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए. मौके पर डॉ चंदन कुमार और मधुर मेडिकेयर अस्पताल के निदेशक अजय कुमार मधुर ने भी रक्तदान के महत्व पर अपने विचार रखे.

35 लोगों ने किया रक्तदान

रक्तदान शिविर में कुल 35 लोगों ने रक्तदान किया. रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाने के लिए सभी को प्रमाण पत्र के साथ एक-एक हेलमेट भी प्रदान किया गया. इस अवसर पर सावित्री मधुर, सुरेंद्र ठाकुर, अमन साहू, राहुल राज, अंगद सिंह, नेहा सिंह, सुरेश्वरी कुमारी, चंद्रभूषण मिश्रा, खालिद हुसैन, ब्लड बैंक के विकास कुमार, हफीजुल अंसारी, अंजिता लकड़ा, शिल्पा सोरेन समेत अन्य लोग मौजूद रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola