बाइक खड़ी कर सब्जी लेने गया था युवक, लौटकर देखा तो उड़ चुकी थी मोटरसाइकिल
लोहरदगा के कुड़ू में एक युवक सब्जी लेने बाजार गया और अपनी बाइक खड़ी कर दी. जब वह वापस लौटा तो उसकी मोटरसाइकिल गायब थी. यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.
लोहरदगाः कुड़ू थाना क्षेत्र के चंदलासों गांव निवासी अनिल सिंह की मोटरसाइकिल कुड़ू बाजारटांड़ से चोरी हो गई. भुक्तभोगी ने अपनी मोटरसाइकिल कुड़ू बाजार स्थित बिजली ऑफिस परिसर में खड़ी की थी और सब्जी लेने बाजार गया था. वापस लौटने पर मोटरसाइकिल गायब मिली. काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चल सका.
ये भी पढ़ें- लोहरदगा के रोचो गांव में जैविक खेती का मॉडल देखने जुटे कई राज्यों के टीम लीडर
सीसीटीवी में कैद हुई चोरी की घटना
मामले को लेकर भुक्तभोगी ने कुड़ू थाना में मोटरसाइकिल चोरी का आवेदन दिया है. इधर, मोटरसाइकिल चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. फुटेज में चोर बाजार से मोटरसाइकिल चोरी कर कुड़ू शहरी क्षेत्र की ओर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं. थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ कुड़ू थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मोटरसाइकिल और चोरों की तलाश में जुटी है.
दो महीने में आधा दर्जन बाइक चोरी
बता दें, कुड़ू थाना क्षेत्र में पिछले दो महीनों में करीब आधा दर्जन मोटरसाइकिल चोरी हो चुकी हैं. मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं को देखते हुए थाना प्रभारी ने गुरुवार और रविवार को कुड़ू बाजार में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई है. पुलिसकर्मी बाजार में लगातार भ्रमण
ये भी पढ़ें- विमला प्रधान के निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक, CM हेमंत सोरेन ने जताया दुख
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए