कुड़ू के टिको पोखरा टोली में आज सजेगी कर्मा पूर्व संध्या की महफिल, 40 खोड़हा दल लेंगे हिस्सा

Updated:
विज्ञापन

करमा को लेकर सजा मैदान | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक कर्मा पर्व को लेकर आज कर्मा पूर्व संध्या पर एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और खास मेहमानों के आने की उम्मीद है.

विज्ञापन

कुड़ू(लोहरदगा). मिले के कुड़ू में भाई-बहन के स्नेह व प्रेम के प्रतीक कर्मा पर्व को लेकर रविवार को कर्मा पूर्व संध्या सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. इसको लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. यह कार्यक्रम प्रखंड के टिको पोखरा टोली स्थित अमर शहीद वीर बुधू भगत के शहीद स्थल पर आयोजित होगा, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय धर्म गुरु बंधन तिग्गा शामिल होंगे.

विज्ञापन

सुबह 11 बजे से शुरू होगी करम डाली की पूजा-अर्चना

पारंपरिक स्वशासन पड़हा व्यवस्था के उपदीवान जतरू उरांव और आदिवासी छात्र संघ के जिला अध्यक्ष अवधेश उरांव ने बताया कि कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू हो जाएगा. इसमें विभिन्न आदिवासी खोड़हा मंडलों द्वारा सबसे पहले करम डाली की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाएगी, जिसके तुरंत बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ होगा.

विभिन्न संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजन

यह कार्यक्रम आदिवासी छात्र संघ, पारंपरिक स्वशासन पड़हा व्यवस्था, विभिन्न आदिवासी संगठनों व सरना प्रार्थना सभा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है. आयोजन में लगभग 40 सांस्कृतिक खोड़हा दल शामिल होंगे और उन सभी खोड़हा दलों को सम्मानित भी किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: हजारीबाग में बिजली चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 5 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज और भारी जुर्माना

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola