Lohardaga News : बेटे की मौत का सदमा नहीं सह सकी मां, 13 दिन बाद दुनिया को कहा अलविदा

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पुत्र के निधन के मात्र 13 दिन बाद लोहरदगा की एक मां, रेणु देवी, भी दुनिया को अलविदा कह गईं. इस हृदयविदारक घटना ने पूरे शहर को शोक में डुबो दिया है.

विज्ञापन

लोहरदगा. पुत्र की मौत का सदमा एक मां सह नहीं सकी. छोटे पुत्र रविकांत कुमार वर्मा उर्फ गुड्डू के निधन के महज 13 दिन बाद उनकी मां रेणु देवी का भी शनिवार की सुबह आकस्मिक निधन हो गया. इस हृदयविदारक घटना से शहर के कोर्ट रोड स्थित उनके आवास पर मातम पसरा है.

विज्ञापन

सुबह 7:30 बजे हुआ निधन

रेणु देवी लोहरदगा कोर्ट रोड निवासी व्यवसायी सह समाजसेवी सचिदानंद वर्मा की पत्नी थीं. बताया गया कि शनिवार की सुबह करीब 7:30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली. परिवार के लिए यह बेहद दुखद संयोग है कि जिस मां ने महज 13 दिन पहले अपने छोटे पुत्र को खोया था, वही मां अब इस दुनिया में नहीं रहीं.

सामाजिक संगठनों ने जताया शोक

रेणु देवी के निधन की खबर मिलते ही सामाजिक और विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की. सामाजिक विचार मंच, केंद्रीय मुक्तिधाम समिति सहित अन्य लोगों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की. उन्होंने शोक संतप्त परिवार को इस कठिन घड़ी में धैर्य प्रदान करने की कामना की.

भक्सो मुक्तिधाम में हुआ अंतिम संस्कार

रेणु देवी का अंतिम संस्कार शनिवार को दोपहर भक्सो मुक्तिधाम, लोहरदगा में किया गया. एक पखवाड़े के भीतर परिवार में हुई दो मौतों से परिजनों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों के बीच गहरा शोक है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola