हजारीबाग में बिजली चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 5 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज और भारी जुर्माना

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक फोटो

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

प्रखंड क्षेत्र में बिजली चोरी के खिलाफ जोरदार अभियान चलाया गया है. इस दौरान 5 लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया है, जिनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. विद्युत विभाग ने भारी आर्थिक जुर्माना भी लगाया है.

विज्ञापन

बरकट्ठा(हजारीबाग). हजारीबाग जिले के बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र के गांवों में बिजली चोरी रोकने के लिए एक अभियान चलाया गया. इस छापामारी अभियान में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. यह संयुक्त कार्रवाई बरही सहायक विद्युत अभियंता सत्यनारायण भोगता के नेतृत्व में बरकट्ठा विद्युत कनीय अभियंता अभिषेक आनंद द्वारा की गई.

विज्ञापन

टीम ने ग्राम धरहरा निवासी मो सेराज (पिता रमजान मियां), मो अब्दुल कुद्दूश (पिता मो जमन), तथा ग्राम झुरझुरी निवासी राजेंद्र प्रसाद, बिरेंद्र प्रसाद (दोनों के पिता हबडू महतो) और बबलू कुमार (पिता लीलधारी प्रसाद) को बिजली चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ा.

बरकट्ठा थाना में मामला दर्ज, आर्थिक जुर्माना भी लगा

मामले को लेकर कनीय अभियंता अभिषेक आनंद ने बरकट्ठा थाना में कांड संख्या 134/2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई है. उन्होंने बताया कि यह अभियान बिजली बिल बकाया रखने तथा पोल से टोका लगाकर अतिरिक्त फेज खींचकर विद्युत ऊर्जा की चोरी करने वालों के खिलाफ चलाया गया था. पकड़े गए सभी आरोपी व्यक्तियों पर विद्युत विभाग द्वारा आर्थिक जुर्माना लगाते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.

आगे भी जारी रहेगा अभियान, 5 हजार से अधिक बकाया पर होगी कार्रवाई

कनीय अभियंता अभिषेक आनंद ने स्पष्ट किया कि बिजली चोरी की रोकथाम को लेकर चलाया जा रहा यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जिन उपभोक्ताओं का बिजली बिल पांच हजार रुपये से अधिक बकाया है, उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इसके अलावा सभी उपभोक्ताओं के लिए मीटर लगवाना अनिवार्य है और बिना मीटर के बिजली का उपयोग करते पाए जाने पर भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: कोडरमा DC ने किया EVM वेयरहाउस का आंतरिक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola