पहले ही प्रयास में 99.89% अंक के साथ हजारीबाग की अदिती राज ने कॉमर्स से निकाला UGC-NET JRF
अदिति | Prabhat Khabar Network
हजारीबाग की बेटी अदिती राज ने UGC-NET परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कॉमर्स विषय में जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) हासिल की है. उन्होंने 99.89% अंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है.
हजारीबाग. निवासी अदिती राज ने यूजीसी-नेट परीक्षा के माध्यम से कॉमर्स विषय में जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) हासिल कर पूरे जिले का नाम रोशन किया है. अदिती ने यह शानदार उपलब्धि अपने पहले ही प्रयास में दर्ज की है. सामान्य कोटि के अंतर्गत देशभर से कॉमर्स विषय के लिए कुल 124 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है, जिसमें अदिती ने 99.89 फ़ीसदी अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है.
यह फ़ीसदी इतनी शानदार है कि यह उन्हें कुल 124 चयनित अभ्यर्थियों में एक बहुत ही खास जगह दिलाती है.
पिता की जगह कॉलेज में कर रही हैं नौकरी
अदिती का शैक्षणिक और व्यक्तिगत जीवन प्रेरणादायक रहा है. उनकी शुरुआती पढ़ाई हजारीबाग के कॉन्वेंट स्कूल से हुई, जबकि उन्होंने कॉलेज की पढ़ाई कोलकाता से पूरी की. उनके पिता स्वर्गीय प्रो. उदय शंकर सिंह हजारीबाग के मार्खम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में कॉमर्स विभाग के हेड थे. पिता के निधन के बाद, अनुकंपा के आधार पर अदिती अभी उसी मार्खम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में तृतीय वर्ग के पद पर नौकरी कर रही हैं.
ऐसे में पिता के चले जाने के दुख के साथ-साथ उन्होंने नौकरी की जिम्मेदारियों को भी संभाला. इन सब के बीच, जेआरएफ जैसी कठिन परीक्षा की तैयारी करना उनके जज्बे को दिखाता है.
परिवार को दिया सफलता का श्रेय
नौकरी के साथ-साथ पढ़ाई जारी रखकर जेआरएफ जैसी कठिन परीक्षा पास करने पर उनके परिवार में खुशी का माहौल है. अदिती ने अपनी इस सफलता का पूरा श्रेय अपने दिवंगत पिता, अपनी मां और इंजीनियर बहन को दिया है.
ये भी पढ़ें: हजारीबाग में मिड-डे मील के सोशल ऑडिट पर सवाल, चौपारण में शिक्षकों से वसूली का आरोप
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए