हजारीबाग कोर्ट में ₹1, ₹2 और ₹5 के कोर्ट फी टिकटों की भारी किल्लत, वकील और मुवक्किल परेशान

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक फोटो

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हजारीबाग कोर्ट में ₹1, ₹2, ₹5 के कोर्ट फी टिकटों की भारी कमी. जमानत, वकालतनामा जैसे काम रुके, बार एसोसिएशन नाराज। जानें पूरा मामला.

विज्ञापन

हजारीबाग. व्यवहार न्यायालय में ₹1, ₹2 और ₹5 के कोर्ट फी टिकटों की भारी किल्लत है. इस वजह से वकील और मुवक्किल रोजाना बड़ी परेशानी झेल रहे हैं. नकल निकलवाने से लेकर जमानत याचिका, हाजिरी पिटीशन, बेल बॉन्ड, वकालतनामा और शपथ पत्र दाखिल करने तक के हर छोटे-बड़े काम के लिए इन छोटे टिकटों की अनिवार्य जरूरत पड़ती है. इधर, स्थानीय वेंडर अपने पास स्टॉक उपलब्ध न होने की बात कहकर पल्ला झाड़ रहे हैं.

विज्ञापन

कोषागार के अधीन है सप्लाई सिस्टम, बार एसोसिएशन ने जताई नाराजगी

कोर्ट फी टिकट की सप्लाई का पूरा सिस्टम जिला कोषागार (ट्रेजरी) के अधीन आता है और यह झारखंड सरकार के राजस्व विभाग के माध्यम से जिला कोषागार तक पहुँचता है. इसके बाद कोषागार पदाधिकारी निबंधित स्टांप वेंडरों को मांग के अनुसार टिकट आवंटित करते हैं. बार एसोसिएशन से जुड़े एक पदाधिकारी ने बताया कि इस कमी को लेकर जिला प्रशासन को कई बार सूचित किया गया,

लेकिन इसे गंभीरता से नहीं लिया गया. उल्लेखनीय है कि कोर्ट फी से सरकार को हर साल बड़ा राजस्व मिलता है और सरकार ई-कोर्ट फी को सुलभ बनाने पर भी विचार करती रहती है.

जिला कोषागार पदाधिकारी ने दी सफाई, भेजी गई नई डिमांड

दूसरी ओर, इस पूरी समस्या पर सफाई देते हुए जिला कोषागार पदाधिकारी ने स्वीकार किया कि फिलहाल कई कोर्ट फी टिकटों का स्टॉक खत्म है. उन्होंने जानकारी दी कि टिकटों की आपूर्ति के लिए संबंधित विभाग को मांग पत्र (डिमांड) भेज दिया गया है, ताकि जल्द से जल्द किल्लत को दूर किया जा सके.

ये भी पढ़ें: पहले ही प्रयास में 99.89% अंक के साथ हजारीबाग की अदिती राज ने कॉमर्स से निकाला UGC-NET JRF

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola