संस्थानों को बच्चों के अधिकार और सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश

Updated:
विज्ञापन
संस्थानों को बच्चों के अधिकार और सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश

संस्थानों को बच्चों के अधिकार और सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश

विज्ञापन

लोहरदगा़ झालसा, रांची के निर्देशानुसार और प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष राजकमल मिश्रा के आदेश पर डालसा सचिव मनोरंजन कुमार ने जिले के विभिन्न किशोर गृहों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने होप, समर्पण चाइल्ड केयर संस्थान, सखी वन स्टॉप सेंटर और स्पेशलाइज्ड एडॉप्शन एजेंसी का जायजा लिया. व्यवस्थाओं और रजिस्टरों की जांच : सचिव ने इन संस्थाओं में बच्चों के रहने, खाने, सोने, शौचालय, शिक्षा, खेल और चिकित्सा व्यवस्था की बारीकी से जांच की. सुरक्षा के लिहाज से सीसीटीवी कैमरे और सुरक्षा गार्डों की तैनाती की जानकारी ली. इसके अलावा संस्था के पंजीकरण, आगंतुक पंजी, आहार सूची, बच्चों व कर्मचारियों की उपस्थिति पंजी सहित अन्य महत्वपूर्ण रजिस्टरों का मिलान किया. सकारात्मक वातावरण देने की हिदायत : निरीक्षण के बाद डालसा सचिव मनोरंजन कुमार ने संबंधित पदाधिकारियों और सदस्यों को बच्चों की बेहतर देखभाल व उनके अधिकारों की रक्षा करने का निर्देश दिया. उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि किशोर गृहों में रह रहे बच्चों को सुरक्षित, स्वच्छ और सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराना प्रबंधन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए. इसके साथ ही उन्होंने किशोर न्याय अधिनियम (जुवेनाइल जस्टिस एक्ट) के सभी कानूनी प्रावधानों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने की हिदायत दी.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola