ePaper

स्टूडेंट पब्लिक स्कूल डोरोटोली में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ

Updated at : 04 Nov 2025 9:41 PM (IST)
विज्ञापन
स्टूडेंट पब्लिक स्कूल डोरोटोली में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ

स्टूडेंट पब्लिक स्कूल डोरोटोली में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ

विज्ञापन

कुड़ू़ स्टूडेंट पब्लिक स्कूल डोरोटोली में मंगलवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के निदेशक सत्येंद्र कुमार गुप्ता और प्राचार्य अंजनी गुप्ता ने संयुक्त रूप से मशाल जलाकर और गुब्बारे उड़ाकर किया. इस मौके पर सत्येंद्र कुमार गुप्ता ने कहा कि खेलकूद विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है. इससे न केवल शारीरिक और मानसिक मजबूती मिलती है, बल्कि आत्मविश्वास और अनुशासन की भावना भी विकसित होती है. उन्होंने कहा कि आज खेलों में करियर बनाने की अपार संभावनाएं हैं, इसलिए विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलों में भी समान रुचि रखनी चाहिए. एक सप्ताह तक चलने वाली वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन आठ नवंबर को होगा. इस दौरान विजेताओं को पुरस्कृत किया जायेगा. मंगलवार को विद्यालय परिसर में इंडोर और आउटडोर खेलों का आयोजन किया गया. इंडोर खेलों में शतरंज, कैरम और लूडो शामिल रहे, जबकि आउटडोर खेलों में 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, रिले रेस और बोरा रेस जैसे रोमांचक मुकाबले हुए. विभिन्न प्रतियोगिताओं में मौसमी उरांव, रिमझिम कुमारी, प्रमिला कुमारी, शिवानी कुमारी, विद्या कुमारी, कार्तिक गंझू, प्रिंस पहान, निशांत कुमार, शशिकांत कुमार और प्रहलाद उरांव, श्रवण भगत विजेता रहे. बोरा रेस में स्वाती, चम्मच रेस में पल्लवी चेस सिनियर गर्ल्स में शीतल सुमन व आरुचि कुमारी, चेस जूनियर वर्ग में अर्जुन उरांव व अमन मुंडा, जबकि कैरम में प्रिंस साहू व अंश कुमार विजेता बने. मौके पर खेल प्रभारी धीरज भारती, मनोज, सुषमा सिंह, दानिश खान, सूरज कर्मकार, कमलेश, गोविंद सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola