योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन ही विकास की कुंजी है : डीसी

Published by :Akarsh Aniket
Published at :21 Apr 2026 10:21 PM (IST)
विज्ञापन
योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन ही विकास की कुंजी है : डीसी

विभिन्न विभागों के साथ बैठक कर की समीक्षा

विज्ञापन

विभिन्न विभागों के साथ बैठक कर की समीक्षा

लोहरदगा. उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने समाहरणालय सभाकक्ष में डीआरडीए, विकास, पंचायत, डीएमएफटी, योजना, खेल व पर्यटन, जेएसएलपीएस, उद्योग, नगर परिषद, मनरेगा, जलछाजन, सांसद आदर्श ग्राम योजना सहित विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित की. बैठक में योजनाओं की वर्तमान स्थिति, लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धि तथा कार्यों की गुणवत्ता पर विस्तृत चर्चा की गयी. उन्होंने निर्देश दिया कि सभी योजनाओं का क्रियान्वयन पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ सुनिश्चित किया जाये, ताकि आम जनता को अधिकतम लाभ मिल सके. उपायुक्त ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और निर्धारित समयसीमा में योजनाओं को पूर्ण करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन ही जिले के सर्वांगीण विकास की कुंजी है. मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराने पर बल

मनरेगा योजना की समीक्षा करते हुए उन्होंने गांवों में अधिक योजनाओं का संचालन करने और मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराने पर बल दिया. जॉब कार्ड नवीनीकरण, मानव दिवस सृजन, लेबर एंगेजमेंट, महिलाओं और एस/एसटी वर्ग की भागीदारी पर विशेष ध्यान देने को कहा. बिरसा हरित ग्राम योजना के अंतर्गत पांच वर्ष वाली पूर्ण योजनाओं को क्लोज करने का निर्देश दिया गया. आवास योजनाओं—प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), अबुआ आवास योजना और बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर आवास योजना—के संदर्भ में उन्होंने लाभुकों को समय पर किस्त भुगतान और निर्माण कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने पर जोर दिया. उन्होंने स्पष्ट किया कि लापरवाही या विलंब बर्दाश्त नहीं होगा और यदि लाभुक निर्माण नहीं कराना चाहते हैं तो राशि की रिकवरी की जायेगी.

विकास शाखा अंतर्गत सांसद मद और विधायक मद से ली गयी योजनाओं की समीक्षा कर लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया गया. डीएमएफटी एवं अन्य विकास योजनाओं के अंतर्गत संचालित कार्यों को जिले की आवश्यकताओं के अनुरूप चयनित कर शीघ्र पूरा करने पर बल दिया गया. पंचायती राज विभाग को सभी 66 पंचायतों में ज्ञान केंद्रों का नियमित संचालन सुनिश्चित करने को कहा गया.

सांसद आदर्श ग्राम योजना के फेज-2 और फेज-4 की समीक्षा की गयी. उद्योग विभाग में पीएमएफएमई, पीएमईजीपी और पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना की प्रगति पर चर्चा हुई. खेल एवं पर्यटन विभाग को खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और पर्यटन स्थलों के विकास पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया. नगर परिषद की समीक्षा में शहरी क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और रोजगार सृजन पर जोर दिया गया.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola