टेंपो और बाइक की टक्कर में दादी व पोता घायल
Author Akarsh aniket
Updated:
विज्ञापन
टेंपो और बाइक की टक्कर में दादी व पोता घायल
विज्ञापन
सेन्हा-लोहरदगा. थाना क्षेत्र के अरु बांधटोली पतरा के समीप टेंपो एवं मोटरसाइकिल में टक्कर हो गयी. इस दुर्घटना में एक महिला तथा एक 14 वर्ष के बालक घायल हो गया. बताया जाता है कि मोटरसाइकिल नंबर जेएच 08 जी 9657 पर सवार होकर झालजमीरा निवासी स्वर्गीय मैनुद्दीन अंसारी के 60 वर्षीय पत्नी रैतुन खातून तथा एनामुल अंसारी के 14 वर्षीय पुत्र अरमान अंसारी जा रहे थे इसी क्रम में सामने से आ रहे टेंपो से टक्कर हो गयी. घायल अवस्था में दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेन्हा पहुंचाया गया, जहां इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










