संगठन की जड़ है ग्राम पंचायत कमेटी, इसे मजबूत करना समय की मांग : सुखैर भगत

Updated at : 10 Mar 2026 9:26 PM (IST)
विज्ञापन
संगठन की जड़ है ग्राम पंचायत कमेटी, इसे मजबूत करना समय की मांग : सुखैर भगत

संगठन की जड़ है ग्राम पंचायत कमेटी, इसे मजबूत करना समय की मांग : सुखैर भगत

विज्ञापन

भंडरा़ झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार मंगलवार को भंडरा प्रखंड मुख्यालय परिसर में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिलाध्यक्ष सुखैर भगत की अध्यक्षता में आयोजित यह कार्यक्रम चार महत्वपूर्ण सत्रों में संपन्न हुआ. इसमें पेसा अधिनियम, मनरेगा बचाओ अभियान, ग्राम पंचायत कांग्रेस कमेटी की भूमिका और मतदाता पुनरीक्षण जैसे विषयों पर कार्यकर्ताओं व आम नागरिकों के साथ सीधा संवाद किया गया. स्वशासन और आर्थिक सुरक्षा पर जोर : इस दौरान जिलाध्यक्ष सुखैर भगत ने कहा कि पेसा अधिनियम आदिवासी और ग्रामीण समाज को स्वशासन का वास्तविक अधिकार प्रदान करता है. वहीं, मनरेगा गरीबों के लिए आर्थिक सुरक्षा का सबसे बड़ा कवच है. उन्होंने कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हुए कहा कि ग्राम पंचायत कांग्रेस कमेटी संगठन की वह जड़ है, जिसे सींचना और मजबूत करना आज की सबसे बड़ी जरूरत है. मतदाता सूची की शुद्धता पर प्रशिक्षण : प्रदेश प्रतिनिधि नेसार अहमद ने कहा कि जब गांव के स्तर पर संगठन सशक्त होगा, तभी कांग्रेस की नींव मजबूत होगी. उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर पार्टी की विचारधारा से लोगों को जोड़ने का आह्वान किया. कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर संदीप कुमार गुप्ता ने आगामी मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर बीएलए साथियों को विशेष प्रशिक्षण दिया. उन्होंने पारदर्शी मतदाता सूची को लोकतंत्र की आधारशिला बताया. इस मौके पर जिला सोशल मीडिया प्रभारी प्रकाश उरांव, मोज्जमील अंसारी, सानियरों उरांव, संतोष उरांव सहित काफी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola