तिसिया में 30 अप्रैल को आयोजित होगी फुलखुंदी

Updated:
विज्ञापन

किस्को प्रखंड के तिसिया गांव में शिव मंडा पूजा को लेकर राजू गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक हुई

विज्ञापन

किस्को लोहरदगा. किस्को प्रखंड के तिसिया गांव में शिव मंडा पूजा को लेकर राजू गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में पूजा सामिति का गठन किया गया एवं कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गयी. मौके पर बताया गया कि आगामी 30 अप्रैल को रात्रि में फूलखुंदी व नागपुरी प्रोग्राम एवं एक मई को दिन में मेला एवं विशु झूलन कार्यक्रम होगा. 30 अप्रैल को फुलखुंदी कार्यक्रम होगा. जिसमे भक्तों द्वारा निर्जला उपवास रखकर सच्चे मन से भगवान शिव का आराधना कर धधकती आग पर चलकर अपनी भक्ति के झलक दिखायेंगे, मौके पर पूजा सामिति का गठन किया गया, जिसमे अध्यक्ष शिवनंदन बैठा,सचिव प्रकाश ठाकुर,कोषाध्यक्ष बैजनाथ प्रसाद साहू, एवं संजय यादव,उपाध्यक्ष ऊदय राय,उप सचिव अजय सिंह,संरक्षक राजू गुप्ता,राजेन्द्र यादव,विजय सिंह,रामजीत लोहरा,सुरेश लोहरा,कुँवर सिंह, उज्वल पाठक एवं राजेन्द्र मुंडा बनाये गये. सामाजिक सरोकारों में उत्कृष्ट योगदान के लिए संजय सर्राफ सम्मानित लोहरदगा. अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन एवं झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त तत्वावधान में मारवाड़ी भवन सभागार में सेमिनार आयोजित हुआ. इस अवसर पर झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ता संजय सर्राफ को उनके उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों, मारवाड़ महोत्सव के सफल आयोजन तथा मीडिया क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया. पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष गोवर्धन प्रसाद गाड़ोदिया, पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. संजय हरलालका तथा पूर्व सांसद महेश पोद्दार ने संयुक्त रूप से उन्हें अंगवस्त्र, प्रतीक चिन्ह एवं पौधा भेंट कर सम्मानित किया. संजय सर्राफ पिछले 20 वर्षों से रांची की विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं में सक्रिय रहकर जनसेवा, संगठनात्मक मजबूती और जागरूकता को बढ़ावा दे रहे हैं. सम्मेलन के पदाधिकारी, अग्रवाल सभा, मारवाड़ी युवा मंच, मारवाड़ी सहायक समिति सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

विज्ञापन
विकाश नाथ

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola