जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, दो गिरफ्तार

जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, दो गिरफ्तार
कुड़ू़ कुड़ू थाना क्षेत्र के ननतिलो गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले. इस दौरान कुछ लोगों को हल्की चोट भी आयी. दोनों पक्षों द्वारा मामला दर्ज कराया गया़ इसके बाद पुलिस ने एक-एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में लोहरदगा जेल भेज दिया. पुलिस के अनुसार, ननतिलो गांव में सहमद अंसारी और लावागांई के बाबर खान समेत अन्य के बीच जमीन को लेकर विवाद बढ़ गया था और वे आपस में मारपीट कर रहे थे. मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया. बताया जाता है कि पिछले कुछ समय से दोनों पक्षों के बीच यह विवाद लगातार बढ़ रहा था. दो माह पहले भी जीमा चौक पर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई थी, जिसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शांत कराया था. रविवार रात को घटना के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों से लिखित आवेदन लेकर कुड़ू थाना में मामला दर्ज किया और जांच शुरू की. अनुसंधान के क्रम में बाबर खान और सहमद अंसारी को गिरफ्तार कर लोहरदगा जेल भेजा गया. थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी. दोनों पक्षों के लिखित आवेदन पर मामला दर्ज कर एक-एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




