ePaper

किसान भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ : चंपई सोरेन

Updated at : 19 Dec 2025 8:04 PM (IST)
विज्ञापन
किसान भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ : चंपई सोरेन

बिरसा ग्लोबल स्कूल लावागाई में शुक्रवार को किसान मेला सह फसल प्रदर्शनी एवं विद्यालय का वार्षिक उत्सव बड़े ही उत्साह के साथ आयोजित किया गया.

विज्ञापन

कुड़ू. बिरसा ग्लोबल स्कूल लावागाई में शुक्रवार को किसान मेला सह फसल प्रदर्शनी एवं विद्यालय का वार्षिक उत्सव बड़े ही उत्साह के साथ आयोजित किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधायक चंपई सोरेन थे. इस अवसर पर बैजनाथ साहू एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने अतिथियों का स्वागत किया. राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का विधिवत उदघाटन हुआ, जिससे वातावरण में देशभक्ति की भावना और भी प्रबल हो गयी. विद्यालय के बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये. नन्हे-मुन्ने बच्चों ने झारखंड की विरासत, संस्कृति और कला का अनोखा प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया. झारखंडी परिदृश्य से जुड़े इन प्रस्तुतियों ने दर्शकों में अपनी संस्कृति और पहचान पर गर्व की भावना जगायी. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि किसान भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं. किसानों की मेहनत और समर्पण से ही देश की अर्थव्यवस्था मजबूत बनी रहती है. उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं जैसे पीएम किसान सम्मान निधि और पीएम फसल बीमा का उल्लेख करते हुए कहा कि किसानों को प्रोत्साहित करना आवश्यक है. किसान मेला एक ऐसा मंच है, जहां किसानों को नई तकनीक, उन्नत बीज, कृषि उद्यमिता और सरकारी योजनाओं की जानकारी मिलती है. यह मंच किसानों की आय बढ़ाने और खेती को आसान बनाने में सहायक है. उन्होंने कहा कि आधुनिक कृषि तकनीकों, फसल विविधिकरण, डिजिटल कृषि और स्टार्टअप्स के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत का निर्माण संभव है. जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान का नारा देश की शान है. किसान अन्नदाता हैं और उनकी उन्नति ही देश की प्रगति है. किसानों ने अपनी उपज का प्रदर्शन किया किसान मेला में क्षेत्र के किसानों ने अपनी उपज का प्रदर्शन किया. फूलगोभी, पत्ता गोभी, मटर, कद्दू, पपीता, अमरूद, कटहल, मेथी जैसी अनेक सब्जियों और फलों की प्रदर्शनी स्थल पर रजिस्ट्रेशन कर रखी गयी. यह प्रदर्शनी किसानों की मेहनत और कृषि उत्पादन की विविधता को दर्शाती रही. इस अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा शिव फाउंडेशन के अध्यक्ष बैजनाथ साहू, सरजू कुमार साहू, विद्यालय की प्रधानाध्यापिका पूर्णिमा कुमारी, निदेशक संजय कुमार, जॉइंट सेक्रेटरी कलशमुनी, रूबी, सहिस्ता, श्वेता, राजकुमार, अभिषेक, महेश सहित अनेक किसान और ग्रामीण उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola