जनगणना को लेकर प्रगणक-सुपरवाइजर की बैठक

Updated:
विज्ञापन

जनगणना को लेकर प्रगणक-सुपरवाइजर की बैठक

विज्ञापन

किस्को लोहरदगा. प्रखंड सभागार में आगामी जनगणना की तैयारी को लेकर प्रगणक एवं सुपरवाइजर की बैठक हुई. बैठक में जनगणना कार्य को त्रुटिरहित और समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर जोर दिया गया.बैठक में अधिकारियों ने जनगणना के लिए आवश्यक तैयारियों की जानकारी साझा की और बताया कि फील्ड स्तर पर किन-किन बिंदुओं का विशेष ध्यान रखना है.जनगणना के पूरे कार्यक्रम की चरणबद्ध रूपरेखा मौके पर प्रस्तुत की गयी. इसमें घर-घर जाकर डेटा संग्रह, डिजिटल माध्यमों का उपयोग और समय-सीमा के बारे में विस्तार से बताया गया. प्रगणक और सुपरवाइजर को उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराया गया.सटीक जानकारी जुटाने और नागरिकों से सहयोग लेने के निर्देश दिये गये. मौके पर बताया गया कि प्रखंड स्तर पर नियुक्त मास्टर ट्रेनर द्वारा आगामी दिनों में सभी प्रगणक और सुपरवाइजर को विधिवत प्रशिक्षण दिया जायेगा.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola