अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी है : प्रधानाचार्य

Updated:
विज्ञापन

अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी है : प्रधानाचार्य

विज्ञापन

सेन्हा़ प्रखंड मुख्यालय स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बुधवार को कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों के लिए स्नेहमिलन सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुदेश्वर साहू, संस्थापक सदस्य रामलाल महतो, जगदीश साहू और प्रधानाचार्य बिमलेश कुमार तिवारी ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती, ॐ और भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया. संस्कार और राष्ट्रभक्ति ही विद्यालय की पूंजी : अध्यक्ष : समारोह को संबोधित करते हुए अध्यक्ष सुदेश्वर साहू ने कहा कि शिशु विद्या मंदिर भैया-बहनों को केवल किताबी शिक्षा ही नहीं देता, बल्कि उनमें संस्कार और अटूट राष्ट्रभक्ति का भाव भी जागृत करता है. प्रधानाचार्य बिमलेश कुमार तिवारी ने विद्यार्थियों को आगामी बोर्ड परीक्षा के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी है. उन्होंने सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का संदेश दिया. भावुक हुए विद्यार्थी, साझा किये अनुभव : विदाई के अवसर पर विद्यालय का माहौल उस समय भावुक हो गया, जब 10वीं के छात्र-छात्राओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए विद्यालय के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की. इससे पूर्व अन्य कक्षाओं के विद्यार्थियों ने विदाई गीत, भाषण और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी. विद्यालय की ओर से 10वीं के भैया-बहनों को स्मृति चिह्न और उपहार देकर विदाई दी गयी. सफलता के लिए शुभकामना दी : कार्यक्रम के अंत में सदस्य रामलाल महतो ने विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए शुभकामना देते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया. मौके पर कार्यक्रम प्रमुख संध्या देवी, प्रतिभा देवी, मीना देवी, रिंकी कुमारी, संजना कुमारी, जयप्रकाश सिंह, सुभाषिनी कुमारी, आनंद पांडेय समेत सभी आचार्य, आचार्या, भैया-बहन व अतिथिगण उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola