23 फरवरी को होगा मतदान, कृषि बाजार में बनेगा मतगणना केंद्र
Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 18 Feb 2026 7:58 PM
23 फरवरी को होगा मतदान, कृषि बाजार में बनेगा मतगणना केंद्र
लोहरदगा़ नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 की सरगर्मियों के बीच जिला प्रशासन ने सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर अपनी तैयारी पुख्ता कर ली है. बुधवार को उपायुक्त डॉ ताराचंद और पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी ने संयुक्त रूप से विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया. अधिकारियों ने बक्सीडीपा स्थित प्राथमिक विद्यालय के उत्तरी व दक्षिणी भाग और लूथरन उच्च विद्यालय के पूर्वी व पश्चिमी भाग स्थित बूथों का जायजा लिया. डीसी ने उप निर्वाचन पदाधिकारी को निर्देश दिया कि पोलिंग पार्टियों के पहुंचने से पूर्व सभी आवश्यक बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित कर ली जाये.मतगणना को लेकर बैरिकेडिंग का निर्देश : मतदान संपन्न होने के बाद मतों की गिनती के लिए कृषि बाजार में मतगणना केंद्र बनाया गया है. उपायुक्त और एसपी ने केंद्र का निरीक्षण कर वहां बैरिकेडिंग, बैलेट बॉक्स रिसीविंग सेंटर, मीडिया सेंटर और गणना टेबल की व्यवस्था देखी. इस संबंध में भवन प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये. बता दें कि लोहरदगा परिषद क्षेत्र के 46 मतदान केंद्रों पर 23 फरवरी को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा. चेकपोस्ट पर सघन जांच के आदेश : चुनावी तैयारियों के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी प्रशासन सख्त है. उपायुक्त और एसपी ने बक्सीडीपा और शंख नदी स्थित अस्थायी चेकपोस्ट का निरीक्षण किया. वहां तैनात स्टैटिक सर्विलांस टीम की जांच पंजी का अवलोकन करते हुए अधिकारियों ने वाहनों की सघन तलाशी लेने और प्रतिदिन की रिपोर्ट अपडेट रखने का निर्देश दिया. मौके पर अपर समाहर्ता जितेंद्र मुंडा, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रमोद दास, एसडीओ अमित कुमार, एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा, एनडीसी अभिनीत सूरज सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










