चुनाव प्रचार के शोर से परीक्षार्थियों और मरीजों की बढ़ी परेशानी, मानकों की उड़ रही धज्जियां

Updated:
विज्ञापन

चुनाव प्रचार के शोर से परीक्षार्थियों और मरीजों की बढ़ी परेशानी, मानकों की उड़ रही धज्जियां

विज्ञापन

लोहरदगा. जिले में नगर परिषद चुनाव की सरगर्मी के साथ ही ध्वनि प्रदूषण का ग्राफ तेजी से बढ़ गया है. प्रत्याशियों के प्रचार वाहन निर्धारित मापदंडों को ताक पर रखकर शहर में ऊंचे डेसिबल में लाउडस्पीकर और डीजे बजा रहे हैं. इससे सबसे अधिक परेशानी उन विद्यार्थियों को हो रही है, जो वर्तमान में सीबीएसइ, आइसीएसइऔर झारखंड एकेडमिक काउंसिल की बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी में जुटे हैं. शोर का असर केवल विद्यार्थियों पर ही नहीं, बल्कि वृद्धों, गर्भवती महिलाओं और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों पर भी पड़ रहा है. सामाजिक कार्यकर्ता सह साइंस फॉर सोसायटी के संजय बर्मन ने इस पर चिंता जताते हुए कहा कि लोहरदगा में ध्वनि प्रदूषण एक गंभीर समस्या बनती जा रही है. उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय के स्पष्ट आदेश के बावजूद नियमों का उल्लंघन हो रहा है. वर्तमान में परीक्षाओं के संवेदनशील समय को देखते हुए जिला प्रशासन को इस मामले में कड़ा रुख अपनाना चाहिए और ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर तत्काल नियंत्रण सुनिश्चित करना चाहिए. बाइक सवार युवक ने बिजली के पोल मे मारा धक्का, गंभीर

आपके शहर में

विज्ञापन

किस्को. बगड़ू थाना क्षेत्र के जोरी आनंदपुर मुख्य सड़क पर बाइक जेएच 07 एन 5634 से आनंदपुर की ओर से लौट रहे युवक ने बिजली पोल में धक्का मार दिया. इससे बाइक और पोल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. वहीं युवक की स्थिति भी गंभीर बतायी जा रही है. घटना के बाद युवक को ग्रामीणों के सहयोग से एंबुलेंस से सदर अस्पताल लोहरदगा पहुंचाया गया. युवक की पहचान सेन्हा थाना क्षेत्र के गम्हरिया निवासी दशरथ उरांव का पुत्र प्रदीप कुजूर बताया जाता है. ग्रामीणों ने बताया कि युवक शराब के नशे में था, तेज रफ्तार में बाइक चलाने के कारण घटना घटी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola