चंपाई सोरेन के पोते के असामयिक निधन पर धीरज साहू ने जताया गहरा शोक

Updated:
विज्ञापन

चंपाई सोरेन के पोते के असामयिक निधन पर धीरज साहू ने जताया गहरा शोक

विज्ञापन

लोहरदगा़ चंपाई सोरेन के पोते का हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में असामयिक निधन होने की खबर से पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गयी है. इस दुखद घटना पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने गहरा दुःख व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ है. यह खबर हृदय को व्यथित करने वाली है. उन्होंने कहा कि इतनी कम उम्र में इस प्रकार की असामयिक मृत्यु अत्यंत पीड़ादायक है. उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें. उन्होंने अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हुए कहा कि इस कठिन घड़ी में पूरा प्रदेश सोरेन परिवार के साथ खड़ा है. धीरज साहू ने कहा कि इस अपूरणीय क्षति की भरपाई संभव नहीं है, लेकिन इस दुखद समय में सभी को धैर्य और साहस बनाये रखने की आवश्यकता है.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola