ePaper

किस्को में मूर्ति विसर्जन और शोभायात्रा में उमड़े श्रद्धालु

Updated at : 03 Oct 2025 8:44 PM (IST)
विज्ञापन
किस्को में मूर्ति विसर्जन और शोभायात्रा में उमड़े श्रद्धालु

किस्को में मूर्ति विसर्जन और शोभायात्रा में उमड़े श्रद्धालु

विज्ञापन

किस्को. मूर्ति विसर्जन के साथ प्रखंड क्षेत्र में दुर्गा पूजा का समापन शांतिपूर्ण तरीके से हुआ. विभिन्न स्थानों पर भव्य शोभायात्रा निकाली गयी और मां दुर्गा की मूर्तियों का विसर्जन नदी, तालाब तथा अन्य जलाशयों में किया गया. शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु ढोल, नागड़ा और डीजे की थाप पर नाचते रहे, और जय माता दी के नारों की गूंज से क्षेत्र गुंजायमान रहा. नवरात्र के नौ दिनों तक विभिन्न पंडालों में भक्तों ने मां के दर्शन किये. कई स्थानों पर कीर्तन और भंडारे का आयोजन भी हुआ. मेरले, नावाडीह, जनवल, पतगेच्छा, हेसापिढ़ी, आरेया सहित अन्य क्षेत्रों में दुर्गा पूजा आयोजित की गयी़ जगह-जगह पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गयी. विजयादशमी की सुबह पंडालों में ब्राह्मणों ने पूजा-अर्चना और हवन-यज्ञ किया. इसके बाद मां दुर्गा सहित भगवान श्री गणेश, श्री कार्तिकेय, मां लक्ष्मी और मां सरस्वती की मूर्तियों की शोभायात्रा निकाली गयी. आरती के उपरांत मूर्तियों का विसर्जन किया गया. विसर्जन के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे. मौके पर मुखिया जतरु उरांव, मजिस्ट्रेट संजीत कुमार, प्रकाश कुमार, आशीष कुमार, राजकुमार मुंडा, राहुल कुमार, सचिन, देवानंद सहित ग्रामीण और पुलिसकर्मी मौजूद थे़ सभी ने मिलकर शांति व्यवस्था सुनिश्चित की और पूजा कार्यक्रम को सफल बनाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola