चूल्हापानी में 25 मई को मनेगा देवनद दामोदर महोत्सव, आयोजन समिति गठित

Updated:
विज्ञापन
चूल्हापानी में 25 मई को मनेगा देवनद दामोदर महोत्सव, आयोजन समिति गठित

चूल्हापानी में 25 मई को मनेगा देवनद दामोदर महोत्सव, आयोजन समिति गठित

विज्ञापन

लोहरदगा़ देवनद दामोदर महोत्सव (गंगा दशहरा) आगामी 25 मई को दामोदर नद के उद्गम स्थल चूल्हापानी में भव्य रूप से मनाया जायेगा. इसकी सफलता को लेकर सलगी पंचायत के बहेरामांडर में बैठक कर आयोजन समिति का गठन किया गया. इसमें अरुण सिंह को अध्यक्ष, विनोद गंझू सचिव और उमेश गंझू को कोषाध्यक्ष चुना गया. राष्ट्रीय धरोहर के रूप में विकसित करने का लक्ष्य : बैठक में दामोदर बचाओ आंदोलन के जिला संरक्षक ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि लोहरदगा वासियों के लिए गर्व की बात है कि दामोदर का उद्गम स्थल हमारे जिले में है. हमें इसे स्वच्छ रखते हुए पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करना है. जिला संयोजक बाल कृष्णा सिंह ने बताया कि महोत्सव में पारंपरिक खोड़हा दलों को आमंत्रित किया जायेगा. उन्होंने प्रशासन से बड़की चापी से चूल्हापानी तक सड़क मरम्मत और बिजली व्यवस्था की मांग करने की बात कही. हवन, पूजन और भंडारा होगा मुख्य आकर्षण : श्रीचंद प्रजापति ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी कीर्तन, हवन, पूजन, महाआरती और भंडारा आयोजित होगा. उल्लेखनीय है कि लोहरदगा सहित गुमला, रांची और लातेहार से श्रद्धालु यहां मन्नत पूरी होने पर पूजा करने और जल लेने पहुंचते हैं. बैठक में सरोज प्रजापति, रामस्वरथ साहू, विपिन भारती सहित दर्जनों महिला-पुरुष मौजूद थे.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola