विकास योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर धरातल पर उतारा जायेगा : अनिल उरांव

Updated:
विज्ञापन

विकास योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर धरातल पर उतारा जायेगा : अनिल उरांव

विज्ञापन

लोहरदगा़ नगर परिषद बोर्ड की पहली औपचारिक बैठक मंगलवार को परिषद कार्यालय के सभागार में आयोजित की गयी. बैठक में शहर के सर्वांगीण विकास और आम जनता से जुड़ी मूलभूत समस्याओं के त्वरित निष्पादन को लेकर विस्तृत चर्चा हुई. बैठक की अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्ष अनिल उरांव ने की, जबकि उपाध्यक्ष अब्दुल कादिर और कार्यपालक पदाधिकारी मुक्ति किंडो मुख्य रूप से उपस्थित थे. इन प्रमुख मुद्दों पर हुई चर्चा : बैठक के दौरान शहर की साफ-सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने, नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने और जर्जर सड़कों की मरम्मत जैसे अहम मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया. इसके अतिरिक्त खराब स्ट्रीट लाइटों को बदलने, नये नाला निर्माण और कचरा प्रबंधन की बेहतर कार्ययोजना तैयार करने पर सहमति बनी. वार्ड पार्षदों ने अपने-अपने क्षेत्रों की लंबित योजनाओं और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए उनके जल्द समाधान की मांग की. प्राथमिकता के आधार पर लागू होंगी योजनाएं : अध्यक्ष अनिल उरांव ने पार्षदों को आश्वस्त किया कि सभी के सहयोग से विकास योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर धरातल पर उतारा जायेगा. उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि विकास कार्यों की नियमित समीक्षा के लिए अंतराल पर बैठकें होती रहेंगी. मौके पर पार्षद दिनेश पांडेय, अविनाश कौर, कुमार अभिषेक, अशोक रजक सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola