झखरा स्थल की सफाई और सुंदरीकरण कराने की मांग

Updated at : 17 Mar 2026 9:16 PM (IST)
विज्ञापन
झखरा स्थल की सफाई और सुंदरीकरण कराने की मांग

झखरा स्थल की सफाई और सुंदरीकरण कराने की मांग

विज्ञापन

कुड़ू़ प्रकृति पर्व सरहुल को लेकर प्रखंड क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और तैयारियां जोरो पर है. मंगलवार को कुड़ू बाजारटांड़ स्थित मुख्य पूजा स्थल (झखरा स्थल) का सीओ संतोष उरांव, सांसद प्रतिनिधि लाल विकास नाथ शाहदेव और केंद्रीय सरहुल शोभायात्रा संचालन समिति के सदस्यों ने निरीक्षण किया. इस दौरान अधिकारियों ने पूजा स्थल की साफ-सफाई और सुंदरीकरण की स्थिति का जायजा लिया. पारंपरिक रीति-रिवाज से शुरू होगा उत्सव : मान्यता और परंपरा के अनुसार, सरहुल शोभायात्रा से पूर्व झखरा स्थल पर पाहन, पुजार, महतो और कोटवार द्वारा प्रकृति की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है. इसके पश्चात पाहन और पुजार पड़हा भवन पहुंचते हैं, जहां ग्रामीणों द्वारा उनके पांव धोकर भव्य स्वागत किया जाता है. तत्पश्चात ””””फूलखोंसी”””” का कार्यक्रम संपन्न होता है, इसके बाद ही भव्य सरहुल शोभायात्रा का शुभारंभ किया जाता है. प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का मिला भरोसा : केंद्रीय सरहुल संचालन समिति के अध्यक्ष अवधेश उरांव ने सीओ से मांग की कि पूजा से पूर्व झखरा स्थल की मुकम्मल सफाई और सुंदरीकरण कराया जाये. सीओ संतोष उरांव ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि सफाई का कार्य जल्द पूरा होगा और सुंदरीकरण के लिए जिला प्रशासन को पत्राचार किया जायेगा. वहीं, सांसद प्रतिनिधि लाल विकास नाथ शाहदेव ने इस संबंध में सांसद सुखदेव भगत को अवगत कराते हुए विकास कार्यों में सहयोग का भरोसा दिया. मौके पर लाल गुड्डू नाथ शाहदेव, राजू रोनित उरांव, शिबू उरांव, अवधेश उरांव, कुलदीप उरांव सहित केंद्रीय समिति के कई सदस्य और ग्रामीण उपस्थित थे.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola