डीडीसी ने प्लस टू चुन्नीलाल उच्च विद्यालय का किया निरीक्षण, विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए किया प्रेरित
विद्यार्थियों को जानकारी देते डीडीसी
उप विकास आयुक्त ने राजकीयकृत प्लस टू चुन्नीलाल उच्च विद्यालय का निरीक्षण कर छात्रों को NEET, JEE जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रेरित किया. कमजोर विद्यार्थियों के लिए विशेष कक्षाएं चलाने का निर्देश दिया गया.
लोहरदगा: उप विकास आयुक्त राज महेश्वरम ने राजकीयकृत प्लस टू चुन्नीलाल उच्च विद्यालय, लोहरदगा का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने कक्षाओं और शिक्षण व्यवस्था का जायजा लिया. प्लस टू विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें NEET, JEE समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और बेहतर करियर विकल्पों के संबंध में मार्गदर्शन दिया.
आपके शहर में
उप विकास आयुक्त ने विद्यार्थियों को नियमित रूप से विद्यालय आने, कक्षा में ध्यानपूर्वक अध्ययन करने और लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की अनुपस्थिति को गंभीरता से लिया जाएगा. अनावश्यक रूप से अनुपस्थित रहने वाले विद्यार्थियों को अभिभावक के साथ अनुपस्थिति का उचित कारण बताते हुए आवेदन लेकर विद्यालय आने का निर्देश दिया गया.
यह भी पढ़ें : वंदे मातरम के दो छंद गाने के फैसले की भाजपा नेता ने की आलोचना, कांग्रेस पर तुष्टिकरण का आरोप
विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति की होगी नियमित समीक्षा
निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त ने विज्ञान संकाय की कक्षा का भी अवलोकन किया और भौतिकी शिक्षक आनंद ठाकुर द्वारा संचालित कक्षा का निरीक्षण किया. उन्होंने विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति की नियमित ट्रैकिंग और विश्लेषण करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी की क्षमता, कमजोरी और विषयवार प्रदर्शन का डेटा तैयार कर नियमित समीक्षा की जाए. कमजोर विद्यार्थियों के लिए विशेष कक्षाओं और अतिरिक्त शैक्षणिक सहयोग की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.
विद्यालय में शिक्षकों की आवश्यकता और उपलब्धता की भी जानकारी ली गयी. शिक्षकों की कमी को देखते हुए उप विकास आयुक्त ने मौके से ही जिला शिक्षा पदाधिकारी से दूरभाष पर वार्ता की और आवश्यक शिक्षक उपलब्ध कराने की दिशा में कार्रवाई करने का निर्देश दिया.
10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों का तैयार होगा डेटा
निरीक्षण के बाद विद्यालय के सभी शिक्षकों की बैठक सीआरपी श्याम कुमार की अध्यक्षता में हुई. बैठक में विद्यालय में अनुशासन और शैक्षणिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों का डेटा तैयार कर उनकी शैक्षणिक क्षमता और कमजोरियों का विश्लेषण करने पर चर्चा की गयी. शिक्षकों से विद्यार्थियों की कमजोरियों को चिह्नित कर संबंधित विषयों पर विशेष फोकस करने का आग्रह किया गया.
इस अवसर पर प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार ने सभी शिक्षकों को विद्यार्थियों के बेहतर परिणाम के लिए समर्पित होकर कार्य करने का संकल्प दिलाया. शिक्षकों ने आगामी परीक्षाओं में विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत करने के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया.
उप विकास आयुक्त ने कहा कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए