लोहरदगा में बारिश से कच्चा मकान गिरा, परिवार के सामने रहने का संकट

Updated:
विज्ञापन

गिरा हुआ घर

लोहरदगा के अरु पंचायत में लगातार बारिश के कारण एक कच्चा खपरैल मकान गिर गया. इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन परिवार के सामने रहने की समस्या खड़ी हो गई है. गृहस्वामी सरकारी सहायता की उम्मीद कर रहे हैं.

विज्ञापन

सेन्हा, लोहरदगा: प्रखंड क्षेत्र में रुक-रुककर हो रही बारिश के बीच अरु पंचायत के अरु बांधटोली में बुधवार रात एक कच्चा खपरैल मकान गिरकर क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे में किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है. हालांकि, मकान गिरने से गृहस्वामी के सामने परिजनों के साथ रहने की समस्या उत्पन्न हो गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, अरु बांधटोली निवासी जाफर अंसारी के पुत्र परवेज अंसारी का कच्चा खपरैल मकान बुधवार रात बारिश के दौरान गिर गया. मकान के गिरने से घर में रखा घरेलू उपयोग का कुछ सामान भी मलबे में दब गया.

यह भी पढ़ें : नाली के अभाव में एनएच-143एजी पर जलजमाव, राहगीरों और दुकानदारों की बढ़ी परेशानी

परवेज अंसारी ने बताया कि मकान गिरने के बाद परिवार के सामने रहने की समस्या उत्पन्न हो गयी है. गरीबी के कारण फिलहाल नया घर बनाना संभव नहीं है. उन्होंने सरकारी लाभ के तहत आपदा राहत कोष से गृह निर्माण के लिए सहयोग मिलने की उम्मीद जतायी है.


विज्ञापन
गोपी कृष्ण

लेखक के बारे में

By गोपी कृष्ण

गोपी कृष्ण वर्तमान में ब्यूरो प्रमुख हैं. समाज में व्याप्त समस्याओं, भ्रष्टाचार, अंधविश्वास, महिला उत्पीड़न, पलायन को लेकर काम में रूचि है. बहुत काम किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola