लोहरदगा में 70 किसानों को मिले अरहर-उड़द के उन्नत बीज, दलहन उत्पादन बढ़ाने की दी गयी जानकारी
कृषि विज्ञान केन्द्र में किसान
कृषि विज्ञान केंद्र, लोहरदगा द्वारा आयोजित प्रशिक्षण में किसानों को कम लागत में दलहन की खेती से अधिक मुनाफा कमाने की जानकारी दी गई. उन्नत किस्म के बीज वितरण के साथ कीट एवं रोग प्रबंधन के उपाय बताए गए.
किस्को, लोहरदगा: कृषि विज्ञान केंद्र, लोहरदगा (बिरसा कृषि विश्वविद्यालय, रांची) की ओर से दलहन संकुल अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण सह बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसमें किस्को, पेशरार और कैरो प्रखंड के 70 चयनित किसानों, विशेषकर महिला किसानों के बीच अरहर की जीटी-109 और उड़द की पीयू-11 किस्म के उन्नत बीज वितरित किये गये.
आपके शहर में
कम लागत में अधिक मुनाफे की जानकारी
कार्यक्रम की अध्यक्षता वरीय वैज्ञानिक डॉ. किरण सिंह ने की. उन्होंने किसानों को बताया कि दलहन की खेती प्रतिकूल मौसम में भी कम लागत में अधिक मुनाफा देने वाली होती है. दलहन फसलें प्रोटीन से भरपूर होने के कारण पोषण सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं. साथ ही, ये वायुमंडल से नाइट्रोजन लेकर मिट्टी की उर्वरता बढ़ाती हैं, जिससे अगली फसल में खाद पर होने वाला खर्च कम होता है.
यह भी पढ़ें : लोहरदगा RSETI में चार चक्का वाहन चालक प्रशिक्षण का समापन, युवाओं को मिला रोजगार और स्वरोजगार का मार्ग
कीट एवं रोग प्रबंधन के बताए उपाय
केंद्र के वैज्ञानिक धर्मा उरांव ने किसानों को अरहर में फली छेदक कीट और उड़द में पीला मोजेक रोग से बचाव के लिए समन्वित कीट एवं रोग प्रबंधन की जानकारी दी. उन्होंने बीज उपचार, सही समय पर बुवाई और जैविक कीटनाशकों के उपयोग पर जोर दिया.
किसानों ने पहल की सराहना की
कार्यक्रम में केवीके के कर्मियों के अलावा बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे. किसानों ने केंद्र की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि उन्नत बीज और प्रशिक्षण से उन्हें दलहन की बेहतर पैदावार हासिल करने में मदद मिलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By गोपी कृष्ण
गोपी कृष्ण वर्तमान में ब्यूरो प्रमुख हैं. समाज में व्याप्त समस्याओं, भ्रष्टाचार, अंधविश्वास, महिला उत्पीड़न, पलायन को लेकर काम में रूचि है. बहुत काम किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए