नाली के अभाव में एनएच-143एजी पर जलजमाव, राहगीरों और दुकानदारों की बढ़ी परेशानी

Updated:
विज्ञापन

जलजमाव का दृश्य

नेशनल हाईवे-143एजी के किनारे नाली की व्यवस्था न होने से भंडरा, बरही और सेरंगातु में भारी जलजमाव की स्थिति है. सड़क पर जमा पानी से राहगीरों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीणों ने जल्द निर्माण की मांग की है.

विज्ञापन

भंडरा, लोहरदगा: नेशनल हाईवे-143एजी के किनारे नाली की व्यवस्था नहीं होने से भंडरा, बरही और सेरंगातु क्षेत्र में बारिश का पानी सड़क पर जमा हो जा रहा है. सड़क किनारे जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण कई स्थानों पर जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. इससे राहगीरों, वाहन चालकों और स्थानीय ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

बारिश के बाद सड़क के किनारे जमा पानी कई जगहों पर घंटों तक नहीं निकल पाता है. वाहनों के आवागमन के दौरान सड़क पर जमा गंदा पानी पैदल चलने वाले लोगों और आसपास के घर-दुकानों तक पहुंच रहा है. जलजमाव के कारण सड़क किनारे कीचड़ भी फैल गया है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है.

यह भी पढ़ें : हटिया-लोहरदगा रेलखंड का रेलवे अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा और परिचालन व्यवस्था का लिया जायजा

दुकानदारों और ग्रामीणों को सबसे अधिक परेशानी

भंडरा, बरही और सेरंगातु में एनएच के किनारे रहने वाले लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण के दौरान जल निकासी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने का खामियाजा अब बारिश के दिनों में भुगतना पड़ रहा है. सड़क के दोनों ओर नाली का निर्माण होने से बारिश का पानी आसानी से निकल सकता है, लेकिन नाली के अभाव में पानी सड़क और आसपास के हिस्सों में जमा हो रहा है.

स्थायी समाधान की मांग

ग्रामीणों ने एनएच प्रबंधन और प्रशासन से सड़क के किनारे जल निकासी के लिए पक्की नाली का निर्माण कराने की मांग की है. लोगों का कहना है कि समय रहते जल निकासी की व्यवस्था नहीं की गयी, तो लगातार बारिश के दौरान समस्या और गंभीर हो सकती है. ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से स्थल निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है.


विज्ञापन
गोपी कृष्ण

लेखक के बारे में

By गोपी कृष्ण

गोपी कृष्ण वर्तमान में ब्यूरो प्रमुख हैं. समाज में व्याप्त समस्याओं, भ्रष्टाचार, अंधविश्वास, महिला उत्पीड़न, पलायन को लेकर काम में रूचि है. बहुत काम किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola