वंदे मातरम के दो छंद गाने के फैसले की भाजपा नेता ने की आलोचना, कांग्रेस पर तुष्टिकरण का आरोप

Updated:
विज्ञापन

ओमप्रकाश सिंह | Prabhat Khabar Network

कांग्रेस द्वारा वंदे मातरम के दो छंद गाने के निर्णय पर भाजपा नेता ओमप्रकाश सिंह ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने इसे देश विरोधी और शहीदों का अपमान बताया है।

विज्ञापन

लोहरदगा: भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह ने कांग्रेस कार्यसमिति द्वारा वंदे मातरम गीत के दो ही छंद गाए जाने के निर्णय की कड़ी आलोचना की है. उन्होंने इसे देश विरोधी और गैर-संवैधानिक निर्णय बताया.

आपके शहर में

विज्ञापन

ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि कांग्रेस के इस निर्णय से स्वर्गीय बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित इस अमर कृति का अपमान हुआ है. साथ ही स्वतंत्रता आंदोलन में लाखों लोगों की कुर्बानी देने वाले अमर शहीदों के त्याग और बलिदान को नकारने का प्रयास किया गया है.

यह भी पढ़ें : बिमरला बॉक्साइट माइंस बंद रहने से ट्रक मालिक परेशान, 22 अगस्त को होगी बैठक

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने वर्ष 1937 में इस गीत के टुकड़े करने का काम किया था और इसी के परिणामस्वरूप देश के विभाजन की नींव पड़ी. उन्होंने कहा कि आजादी के 80 वर्ष बाद कांग्रेस फिर तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति को ध्यान में रखते हुए संसद में पारित राष्ट्रीय गीत को दो हिस्सों में बांटने का प्रयास कर रही है.

ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि देश की जनता कांग्रेस के इस निर्णय के लिए उसे कभी माफ नहीं करेगी.


विज्ञापन
गोपी कृष्ण

लेखक के बारे में

By गोपी कृष्ण

गोपी कृष्ण वर्तमान में ब्यूरो प्रमुख हैं. समाज में व्याप्त समस्याओं, भ्रष्टाचार, अंधविश्वास, महिला उत्पीड़न, पलायन को लेकर काम में रूचि है. बहुत काम किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola