उपायुक्त ने राष्ट्रीय खिलाड़ी को दिया ट्रैक साइकिल

Updated:
विज्ञापन

उपायुक्त ने राष्ट्रीय खिलाड़ी को दिया ट्रैक साइकिल

विज्ञापन

लोहरदगा. उपायुक्त डॉ ताराचंद ने राष्ट्रीय साइक्लिस्ट पुष्पा कुमारी को सीएसआर मद के तहत ट्रैक साइकिल दिया. पुष्पा कुमारी राष्ट्रीय स्तर पर कई अवसरों पर प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं. उपायुक्त ने इस अवसर पर खिलाड़ी को आगामी प्रतियोगिता में भाग लेकर बेहतर प्रदर्शन की शुभकामना दी. साथ ही कहा कि लोहरदगा जिला में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है. जिला प्रशासन द्वारा खिलाड़ियों के लिए बेहतर सुविधाएं दिये जाने का लगातार प्रयास किया जा रहा है. कई खिलाड़ियों ने जिला और राज्य का नाम हाल के दिनों में रौशन किया है. पुष्पा 29 अप्रैल से उत्तराखंड में आयोजित होने वाली साइक्लिंग प्रतियोगिता में भाग लेंगीं. इस अवसर पर खिलाड़ी पुष्पा कुमारी व उनके अभिभावक, हिंडाल्को के जीएम राजेश रंजन अंबष्ठ, सीएसआर हेड नीरज कुमार, ऑफिस से अनन्या डे, स्टेट कोच राम कुमार भट्ट, जिला कोच अंकित कुमार सिंह समेत अन्य उपस्थित रहे

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola