प्रकृति पर्व सरहुल पर उमड़ी जनसैलाब,पारंपरिक शोभायात्रा में थिरके ग्रामीण

Updated:
विज्ञापन

प्रकृति पर्व सरहुल पर उमड़ी जनसैलाब,पारंपरिक शोभायात्रा में थिरके ग्रामीण

विज्ञापन

सेन्हा़ प्रकृति पर्व सरहुल मिलन समारोह सह भव्य शोभायात्रा का आयोजन सरना समाज ने सेन्हा में आयोजित किया. इस मौके पर सरना धर्मालंबियों ने पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की. कार्यक्रम की शुरुआत सेन्हा आदिवासी मुहल्ला अखड़ा से की गयी. जहां गांव के पहान, पुजार और काफी संख्या में ग्रामीण पारंपरिक वेशभूषा में एकत्रित हुए. इस दौरान मांदर की थाप और डीजे की धुन पर थिरकते श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाया और सरई फूल भेंट कर पर्व की बधाई दी. मौके पर पहान पुजार के अलावे आदिवासी समाज के गणमान्य महिला-पुरुष, बच्चे-बच्चियां शामिल थे. गैरेज में खड़ी कार धू-धू कर जली, मची अफरातफरी

सेन्हा. सेन्हा थाना क्षेत्र के भड़गांव मुस्लिम मोहल्ला स्थित एक निजी गैरेज में खड़ी स्विफ्ट कार (जेएच 01डीइ 7077) में रविवार सुबह अचानक आग लग गयी. वाहन मालिक हनीफ अंसारी ने बताया कि शनिवार शाम उन्होंने अपनी गाड़ी गैरेज में पार्क की थी और घर चले गये थे. रविवार सुबह करीब 10 बजे जब परिवार के सदस्य आंगन में बैठे थे, तभी उन्होंने कार से घना धुआं और आग की लपटें उठती देखीं. देखते ही देखते कार का अगला हिस्सा बुरी तरह जल गया. घटना की सूचना मिलते ही सेन्हा थाना प्रभारी नीरज झा दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण कार में शॉर्ट सर्किट होना प्रतीत हो रहा है. हालांकि, पुलिस पूरे मामले की तहकीकात कर रही है़

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola