बीएस कॉलेज रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूटी सवार दंपती की मौत

लोहरदगा के बीएस कॉलेज रोड पर ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार दंपती की दर्दनाक मौत हो गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
लोहरदगा. शहरी क्षेत्र के बीएस कॉलेज रोड पर शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में स्कूटी सवार दंपती की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया. मृतकों की पहचान कुड़ू थाना क्षेत्र के हेसल (कुरसे) निवासी इम्तियाज अंसारी के बेटे वारिश अंसारी ( 23 वर्ष) और उनकी पत्नी सानिया खातून (20 वर्ष) के रूप में हुई है.
जानकारी के अनुसार, दोनों स्कूटी (JH-08K-9488) से सेरेंगहातु स्थित एक रिश्तेदार के घर जा रहे थे. इसी दौरान बीएस कॉलेज रोड पर उनकी स्कूटी एक ट्रक की चपेट में आ गई. टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन को बीएस कॉलेज पिकेट के पास छोड़कर फरार हो गया. इधर, इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों के शव को अपने कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. घटनास्थल से पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश कर रही है साथ दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By विकाश नाथ
26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










