स्कूल से जोड़ें ड्रॉप आउट बच्चे

Updated:
विज्ञापन

स्कूल से जोड़ें ड्रॉप आउट बच्चे

विज्ञापन

लोहरदगा़ उपायुक्त डॉ ताराचंद की अध्यक्षता में सोमवार को पंचायत कर गोइठ कार्यक्रम का 30वां संस्करण आयोजित हुआ. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी मुखिया से संवाद करते हुए उपायुक्त ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य ही जीवन का आधार है. उन्होंने सभी मुखिया को नियमित रूप से आंगनबाड़ी केंद्रों का भ्रमण करने और बच्चों को निर्धारित मेन्यू के अनुसार प्रतिदिन भोजन में अंडा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. स्कूल रूआर और जनसुविधाओं पर जोर : डीसी ने कहा कि स्कूल रूआर-2026 अभियान के तहत पंचायत के सभी ड्रॉप आउट बच्चों का नामांकन नजदीकी स्कूलों में सुनिश्चित करें. जनसमस्याओं पर संज्ञान लेते हुए उन्होंने विद्युत प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को खराब व जले हुए ट्रांसफार्मर तत्काल बदलने और पीएचइडी को चापाकलों की मरम्मत का निर्देश दिया. खरीफ फसल के लिए उन्होंने पैक्स व लैंपस के माध्यम से बीजों के चयन की बेहतर योजना बनाने की बात कही. कुप्रथाओं का उन्मूलन और सड़क सुरक्षा : उपायुक्त ने बाल-विवाह और डायन प्रथा जैसी सामाजिक बुराइयों पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि ऐसी सूचना मिलने पर प्रशासन को सूचित करें, दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी. सड़क सुरक्षा पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि हेलमेट नहीं पहनने और शराब पीकर वाहन चलाने वालों का ड्राइविंग लाइसेंस रद्द किया जायेगा. उन्होंने छूटे हुए लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए विशेष कैंप लगाने और हर घर नल जल योजना को पूर्ण करने का भरोसा दिया. बैठक में एसी जितेंद्र मुंडा, आइटीडीए निदेशक सुषमा नीलम सोरेंग, सिविल सर्जन डॉ राजू कच्छप, डीपीआरओ अंजना दास व अन्य अधिकारी शामिल थे.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola