कांग्रेस का जनसंवाद, संगठन की मजबूती और जनमुद्दों पर हुई चर्चा

कांग्रेस का जनसंवाद, संगठन की मजबूती और जनमुद्दों पर हुई चर्चा
लोहरदगा़ झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर लोहरदगा जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा हरमू डोंगा टोली में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिलाध्यक्ष सुखैर भगत की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में पेसा अधिनियम, मनरेगा बचाओ, ग्राम पंचायत कमेटी की भूमिका और बीएलए-2 प्रशिक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर मंथन हुआ. आदिवासी अधिकारों और संगठन पर जोर : जिलाध्यक्ष सुखैर भगत ने कहा कि पेसा अधिनियम ग्रामीण और आदिवासी समाज को अधिकारों के प्रति जागरूक करने का सशक्त माध्यम है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और जनता की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने का आह्वान किया. उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस हमेशा जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए संघर्षरत रही है. मनरेगा और विकास योजनाओं पर संवाद : प्रदेश प्रतिनिधि नेसार अहमद ने कहा कि कांग्रेस के समय मनरेगा ग्रामीण रोजगार का मुख्य आधार थी, लेकिन वर्तमान में मजदूरों को काम और भुगतान में कठिनाइयां हो रही हैं. कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर संदीप कुमार गुप्ता ने एसआइआर प्रक्रिया और मतदाता सूची की शुद्धता को लेकर बीएलए-2 का प्रशिक्षण दिया. मौके पर जिला उपाध्यक्ष मोहन दुबे, महासचिव पवन गौतम, सोशल मीडिया प्रभारी प्रकाश उरांव, प्रखंड अध्यक्ष सत्यदेव भगत, नगर अध्यक्ष आरिफ हुसैन सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित थे. कार्यक्रम के माध्यम से कार्यकर्ताओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सशक्त बनाने के आवश्यक गुर सिखाए गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










