ePaper

कांग्रेस पार्टी संविधान की रक्षा के अपने संकल्प से कभी पीछे नहीं हटेगी : सुखदेव भगत

Updated at : 26 Nov 2025 9:36 PM (IST)
विज्ञापन
कांग्रेस पार्टी संविधान की रक्षा के अपने संकल्प से कभी पीछे नहीं हटेगी : सुखदेव भगत

कांग्रेस पार्टी संविधान की रक्षा के अपने संकल्प से कभी पीछे नहीं हटेगी : सुखदेव भगत

विज्ञापन

लोहरदगा़ संविधान दिवस पर लोहरदगा समाहरणालय के समक्ष जिला कांग्रेस कमेटी ने संविधान सम्मान संकल्प दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया. इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुखैर भगत ने की. शुरुआत विचार गोष्ठी से हुई, जिसमें वक्ताओं ने संविधान की महत्ता, स्वतंत्र भारत की नींव और सामाजिक न्याय की अवधारणा पर अपने विचार रखे. इसके बाद भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनके जीवन संघर्ष से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया. कार्यक्रम में लोहरदगा लोकसभा सांसद सुखदेव भगत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे. उन्होंने कहा कि संविधान ने प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता और न्याय जैसे अद्वितीय अधिकार दिये हैं. केंद्र की भाजपा सरकार संविधान की मूल भावना से खिलवाड़ कर रही है, जो लोकतंत्र के लिए खतरा है. संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर जनता की आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन कांग्रेस पार्टी संविधान की रक्षा के संकल्प से कभी पीछे नहीं हटेगी. डॉ अंबेडकर ने संविधान जैसा महान ग्रंथ दिये : जिलाध्यक्ष सुखैर भगत ने कहा कि डॉ अंबेडकर ने विषम परिस्थितियों में शिक्षा प्राप्त कर वंचित वर्गों को न्याय दिलाने के लिए संविधान जैसा महान ग्रंथ दिया. आज हम जो अधिकारों के साथ जी रहे हैं, वह उनकी दूरदृष्टि और त्याग का परिणाम है. संविधान की मर्यादा और सम्मान की रक्षा करना हर भारतीय का कर्तव्य है. पूर्व जिला उपाध्यक्ष मोहन दुबे ने कहा कि संविधान दिवस केवल एक तिथि नहीं, बल्कि यह भारत की आत्मा और लोकतंत्र की धड़कन है. हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि किसी भी कीमत पर संविधान के मूल्यों को कमजोर नहीं होने देंगे. मौके पर शाहिद अहमद बेलू, सत्यजीत सिंह, पवन गौतम, सांसद प्रतिनिधि साजिद अहमद चंगू, सांसद के निजी सचिव अलोक साहू, प्रकाश उरांव, अनवर अंसारी, विशाल डूंगडंग, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष मोजाम्मिल अंसारी, सीमा परवीन, रीना कुमारी भगत, प्रदीप विश्कर्मा, हाजी सदरुल अंसारी, संतोष महतो, हाजी सिकंदर, संतोषी उरांव सहित काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और गणमान्य लोग उपस्थित थे़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola