कांग्रेस एवं उनके सहयोगी दल ने आधी आबादी का अपमानित किया : भाजपा

Published by :Akarsh Aniket
Published at :21 Apr 2026 10:20 PM (IST)
विज्ञापन
कांग्रेस एवं उनके सहयोगी दल ने आधी आबादी का अपमानित किया : भाजपा

कांग्रेस एवं उनके सहयोगी दल ने आधी आबादी का अपमानित किया : भाजपा

विज्ञापन

लोहरदगा. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक अमित कुमार मंडल ने लोहरदगा स्थित नोवेल्टी होटल में प्रेस वार्ता कर कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों पर नारी शक्ति वंदन अधिनियम का समर्थन न करने को लेकर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि जब यह अधिनियम सदन में प्रस्तुत हुआ था, तब देशभर की महिलाओं में खुशी की लहर दौड़ गयी थी. लेकिन कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने बहाने बनाकर इसका विरोध किया, जिससे भारत की आधी आबादी का अपमान हुआ है. मंडल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस शुरू से ही महिला विरोधी रही है और उनकी चिंता नहीं की. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने महिलाओं के लिए अनेक योजनाएं शुरू की हैं और उन्हें सम्मान देने का कार्य किया है. वहीं विपक्ष ने महिलाओं को उनके अधिकारों से वंचित किया है. उन्होंने झारखंड में महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह ध्वस्त बताया और कहा कि राज्य में आये दिन दुष्कर्म, हत्या और अपहरण जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं.

25 को रांची में आक्रोशपूर्ण पदयात्रा

उन्होंने बताया कि 25 तारीख को रांची में आक्रोशपूर्ण पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें भारी संख्या में महिलाएं शामिल होंगी. लोहरदगा की महिलाएं भी इस पदयात्रा में भाग लेने के लिए तैयार हैं. मंडल ने कहा कि विपक्ष केवल योजनाओं के नाम पर महिलाओं को भ्रमित कर रहा है, जबकि वृद्धावस्था पेंशन और अन्य आवश्यक सुविधाएं भी सही ढंग से नहीं मिल रही हैं. इस प्रेस वार्ता में भाजपा जिला अध्यक्ष अजय कुमार पंकज, उपाध्यक्ष राजीव रंजन, जिला महामंत्री पशुपति नाथ पारस, महिला मोर्चा की सामेला भगत और पवन तिग्गा भी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola