ePaper

भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित के आदेश का कराया गया अनुपालन

Updated at : 03 Nov 2025 9:20 PM (IST)
विज्ञापन
भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित के आदेश का कराया गया अनुपालन

भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित के आदेश का कराया गया अनुपालन

विज्ञापन

लोहरदगा़ उपायुक्त डॉ ताराचंद द्वारा जिला के शहरी क्षेत्र में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध का अनुपालन कराया गया. उपायुक्त के आदेशानुसार प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को लोहरदगा जिला के शहरी क्षेत्र में दोपहर एक बजे से शाम 6 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा. गुमला की ओर से आने वाले भारी वाहनों को बक्सीडीपा में, बेड़ो की ओर से आने वाले वाहनों को बीएस कॉलेज के नजदीक चेकपोस्ट के पास, कुड़ू और चंदवा से आने वाले वाहनों को शंख नदी पुल के पास और किस्को की ओर से आने वाले वाहनों को रेलवे ओवरब्रिज से पहले रोका गया. इस आदेश का अनुपालन कराने को लेकर दंडाधिकारियों व पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गयी थी जो आने वाले निर्धारित दिनों में भी यह जारी रहेगा. आमजनों से फीडबैक की अपील : जिला में सड़क दुर्घटनाओं से संबंधित जानकारी, संभावित दुर्घटना क्षेत्र की जानकारी, पथ की स्थिति, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने से संबंधित सुझाव कोई भी व्यक्ति व्हा्टसएप नंबर 9608354154 व ई-मेल आइडी roadsafety.lohardaga@gmail.com पर अपना फीडबैक /सुझाव दे सकते हैं. भारत की बेटियों की ऐतिहासिक जीत पर कुड़ू में जश्न कुड़ू़ महिला विश्वकप के फाइनल मुकाबले में जैसे ही भारतीय गेंदबाज दीप्ती शर्मा की गेंद पर दक्षिण अफ्रीका की ऑलराउंडर नंदीनी डी क्लार्क का कैच कप्तान हरमनप्रीत कौर ने लपका, पूरा कुड़ू शहरी क्षेत्र खुशी से झूम उठा. आतिशबाजी और जश्न से पूरा इलाका गूंज उठा. खिलाड़ियों से लेकर आमजनों ने भारत की बेटियों की इस ऐतिहासिक जीत पर जमकर खुशियां मनायी. लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और भारत माता की जय के नारे लगाये. बताया जाता है कि 52 साल बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने विश्वकप का खिताब अपने नाम किया है. इससे पहले टीम दो बार फाइनल में पहुंची थी, लेकिन हार का सामना करना पड़ा था. वर्ष 2025 में महिला टीम ने इतिहास रचते हुए विश्वकप ट्रॉफी जीतकर देश का मान बढ़ाया. जीत के जश्न में कुड़ू के खिलाड़ियों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. आतिशबाजी के बीच लोगों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया. मौके पर विश्वजीत भारती, पंकज भारती, अमित कुमार बंटू, रौनक कुमार, आकाश कुमार राजा, राजू कुमार रजक, बरुण बैठा, अभिषेक कुमार रिंकू, रामअवतार प्रसाद गुप्ता, विक्की कुमार, अजय कुमार अज्जू, महाबीर प्रसाद गुप्ता, गौरव मुखर्जी, विपिन यादव, विपुल कुमार, राहुल कुमार, बबलू पासवान, बिनोद बैठा, शेखर कुमार, प्रभात राज, अमित कुमार, सुजीत रजक, गौतम रजक, शशि कुमार, रोहित ठाकुर, रामखेलावन राम, अजय वर्मा, आनंद कुमार यादव, कन्हैया प्रसाद, शिवशंकर उरांव और राजेश कुमार सहित कई लोग शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola