बेमौसम बारिश से मार्च में भी लौटी ठंड, 10 डिग्री गिरा पारा
Author Shailesh ambashtha
Updated:
विज्ञापन
बेमौसम बारिश से मार्च में भी लौटी ठंड, 10 डिग्री गिरा पारा
विज्ञापन
भंडरा. पिछले पांच दिनों से हो रही रुक-रुक कर बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है. मार्च के अंतिम सप्ताह में, जहां आमतौर पर गर्मी की दस्तक होती थी, इस वर्ष कनकनी महसूस की जा रही है. लगातार हो रही वर्षा के कारण जिले के तापमान में करीब 10 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गयी है. एक सप्ताह पूर्व जो तापमान 33 डिग्री के आसपास था, वह अब लुढ़क कर 22-23 डिग्री तक पहुंच गया है. बारिश के साथ-साथ सुबह के समय घने कोहरे का प्रभाव भी देखा जा रहा है. रविवार सुबह पांच से आठ बजे तक दृश्यता काफी कम रही, जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी हुई. खराब मौसम का सीधा असर त्योहारों पर भी पड़ रहा है. वर्तमान में गांव-गांव में मनाये जा रहे सरहुल के उत्सव में बारिश के कारण खलल पड़ रहा है, जिससे श्रद्धालु और आयोजक चिंतित हैं. आंधी से गिरी पेड़ की डाली, दबने से मवेशी की मौत
कुड़ू़ कलसिमरी गांव में शनिवार शाम आंधी तथा पानी में एक विशालकाय पेड़ का डाली टूटकर गिर गया. इससे उसके नीचे खड़े मवेशी की दबने से मौत हो गयी. दुधारू भैंस की मौत से परिजनों के समक्ष समस्या खड़ी हो गयी है. बताया जाता है कि कोलसिमरी गांव निवासी जितेश महतो अपने दुधारू भैंस को शनिवार शाम चराने के बाद पेड़ के नीचे बांध दिया था. अचानक शाम में तेज आंधी शुरू हो गया तथा पेड़ का एक मोटा डाली टूट कर मवेशी पर जा गिरा इससे उसकी मौत हो गयी. परिजनों ने प्रशासन से मुआवजा की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










