वैदिक गणित, पौधरोपण, क्राफ्ट समेत कई विधाओं का बच्चों को मिला प्रशिक्षण
Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 16 May 2026 9:02 PM
विज्ञापन
वैदिक गणित, पौधरोपण, क्राफ्ट समेत कई विधाओं का बच्चों को मिला प्रशिक्षण
विज्ञापन
लोहरदगा. श्री हरि वनवासी विकास समिति द्वारा संचालित रामकली देवी सरस्वती शिशु मंदिर, पावरगंज में त्रिदिवसीय समर कैंप का समापन हुआ. इस कैंप में बच्चों को वैदिक गणित, क्राफ्ट, पौधरोपण, फैंसी ड्रेस, पेंटिंग, योग, डांस और फायरलेस कुकिंग का प्रशिक्षण दिया गया. शिविर में नित्यानंद कुमार ने बच्चों को वैदिक गणित के तहत गुणा, भाग, क्रॉस मल्टीप्लिकेशन और स्क्वायर को तेजी से हल करने के गुर सिखाये, ताकि वे प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकें. इसके अलावा बच्चों से पौधरोपण कराकर उन्हें पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया. बच्चों ने अपने फीडबैक में कहा कि इस कैंप से उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला, जिसे वे घर पर भी दोहरा सकते हैं. उन्होंने क्राफ्ट के माध्यम से घर सजाने की कला सीखी. पूरे कैंप के दौरान बच्चों में भारी उत्साह देखा गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के अध्यक्ष वीरेंद्र मित्तल, प्रधानाध्यापिका सुधा देवी सहित सभी आचार्यों व शिक्षिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा. सुहागिनों ने सुहाग की रक्षा को लेकर वट सावित्री की पूजा की
कुड़ू़ सुहागिनों ने अपने सुहाग की लंबी उम्र व बेहतर स्वास्थ्य को लेकर शनिवार को वट सावित्री की पूजा की. सुबह छह बजे से सुहागिन महिलाएं पूजा करने में जुट गयीं थी़ं पुरोहित लवकेश पाठक, आनंद पाठक व अन्य ने विधि-विधान के साथ पूजा संपन्न कराया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










