शांति व सौहार्द के साथ सभी त्योहारों को आपसी तालमेल व प्रेम से मनायें : एसपी

Updated at : 17 Mar 2026 9:11 PM (IST)
विज्ञापन
शांति व सौहार्द के साथ सभी त्योहारों को आपसी तालमेल व प्रेम से मनायें : एसपी

शांति व सौहार्द के साथ सभी त्योहारों को आपसी तालमेल व प्रेम से मनायें : एसपी

विज्ञापन

सेन्हा़ पवित्र माह-ए-रमजान के अवसर पर सेन्हा थाना क्षेत्र के न्यू पुलिस लाइन बक्सीडीपा में ””””दावत-ए-इफ्तार”””” का भव्य आयोजन किया गया. इसमें पुलिस अधीक्षक (एसपी) सादिक अनवर रिजवी, एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा और जिला परिषद अध्यक्ष सुखदेव उरांव सहित प्रशासन के आला अधिकारी और समाज के प्रबुद्ध नागरिक शामिल हुए. एकता और आपसी तालमेल का संदेश : मौके पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए एसपी सादिक अनवर रिजवी ने कहा कि यह सुखद संयोग है कि इस बार सरहुल, ईद और रामनवमी के पर्व एक साथ मनाये जा रहे हैं. यह समय आपसी प्रेम, तालमेल और एक-दूसरे के सहयोग से मिसाल कायम करने का है. उन्होंने अपील की कि सभी समुदायों के लोग मिल-जुलकर त्योहार मनायें, ताकि आने वाले समय में लोहरदगा की गंगा-जमुनी तहजीब को मिसाल के तौर पर याद किया जाये. हुड़दंगियों को सख्त चेतावनी : त्योहारों की खुशी के बीच एसपी ने असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी भी दी. उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी ने भी शांति भंग करने या सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया, तो पुलिस उसके खिलाफ कठोर अनुशासनात्मक और कानूनी कार्रवाई करेगी. इफ्तार के समय सभी रोजेदारों और मेहमानों ने देश में अमन-चैन और भाईचारे के लिए सामूहिक दुआ मांगी. कार्यक्रम में सार्जेंट मेजर शेरू रंजन, मेजर विवेक कुमार, थाना प्रभारी नीरज झा, किस्को थाना प्रभारी मानस कुमार साधु सहित काफी संख्या में पुलिस के जवान व ग्रामीण उपस्थित थे.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola