भाजपा सिर्फ राजनीतिक संगठन नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण का अभियान है

Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 23 May 2026 8:45 PM

विज्ञापन

भाजपा सिर्फ राजनीतिक संगठन नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण का अभियान है

विज्ञापन

लोहरदगा़ भाजपा के प्रशिक्षण महाभियान के तहत पावरगंज स्थित नोवेल्टी होटल सभागार में 23-24 मई को दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ. उद्घाटन महापुरुषों के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलन, पुष्पांजलि और वंदे मातरम् के साथ हुआ. कुल 13 सत्रों में से पहले दिन सात सत्र निर्धारित थे, जिनमें शाम तक चार महत्वपूर्ण सत्र संपन्न हुए. भारत वैश्विक स्तर पर मजबूत राष्ट्र बनकर उभरा : संजय सेठ कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ रहे. उन्होंने देश के सम्मुख चुनौतियां एवं निदान विषय पर कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत वैश्विक स्तर पर मजबूत और आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में उभरा है. राष्ट्रीय सुरक्षा, सीमाओं की मजबूती और गरीब कल्याण योजनाएं देश की बड़ी उपलब्धियां हैं. भाजपा सिर्फ राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का अभियान है. वैचारिक मजबूती और संगठन विस्तार पर जोर : उद्घाटनकर्ता सह प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा ने मोदी सरकार की गरीब कल्याण योजनाएं विषय पर कहा कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से मजबूत कर संगठन की रीति-नीति को गांव-गांव तक पहुंचाना है. प्रदेश मंत्री व जिला संगठन प्रभारी सुनीता सिंह ने संगठन विस्तार एवं बूथ सशक्तिकरण के सूत्र बताये, जबकि महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री सीमा सिंह ने व्यावहारिक सत्र को संबोधित किया. कई प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता हुए शामिल : कार्यक्रम का संचालन जिला संयोजक पशुपतिनाथ पारस, मिथुन तमेड़ा और नवीन कुमार टिंकू ने किया. मौके पर वर्गाधिकारी अमित सिंह, मनीर उरांव, श्रीचंद प्रजापति, ओमप्रकाश सिंह, बृज बिहारी प्रसाद, अनिल उरांव, अजातशत्रु, अजय कुमार पंकज, राजू रंजन अग्रवाल, बजरंग उरांव और अमरेश भारती सहित जिले भर के सैकड़ों पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola