कुड़ू बाजार से बाइक की चोरी

थाना क्षेत्र में गुरुवार को कुड़ू बाजार में सब्जी खरीदने आये एक ग्राहक की बाइक अज्ञात चोरों ने चुरा लिया.
कुड़ू. थाना क्षेत्र में गुरुवार को कुड़ू बाजार में सब्जी खरीदने आये एक ग्राहक की बाइक अज्ञात चोरों ने चुरा लिया. बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के जांगी गांव निवासी बसंत महतो अपनी बाइक (जेएच 08 सी 9972) से कुड़ू बाजार सब्जी खरीदने आया हुआ था. बाइक को खड़ी करने के बाद सब्जी खरीदने बाजार के अंदर गया. आधा घंटा के बाद जब वापस लौटा तों बाइक अपने स्थान से गायब था. काफी खोजबीन के बाद जब कुछ पता नहीं चल पाया तो कुड़ू पुलिस को सूचना दी. बताया जाता है कि पिछले एक माह से कुड़ू बाजार में बाइक चोरी की यह चौथी वारदात है. थाना प्रभारी कुलदीप राज टोप्पो ने बताया कि सूचना मिली है कि बाइक चोरी हुई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




