बीडीओ के निर्देश की अनदेखी, नहीं हो रहा है आवास निर्माण

Updated:
विज्ञापन

बीडीओ के निर्देश की अनदेखी, नहीं हो रहा है आवास निर्माण

विज्ञापन

कैरो. प्रखण्ड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में प्रखण्ड सभागार में आवास निर्माण की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. बैठक में मुख्य रूप से गुड़ी व नरौली पंचायत के उन आवास के लाभुकों को कड़ा निर्देश दिया गया, जिन्होंने प्रधानमंत्री व अबुवा आवास योजना के तहत प्रथम किस्त की राशि प्राप्त करने के बावजूद अब तक निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किया है.बैठक के दौरान प्रखण्ड विकास पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जिन लाभुकों के बैंक खाते में आवास निर्माण की राशि भेज दी गयी है, वे अविलंब निर्माण कार्य शुरू करें. सरकारी राशि लेकर कार्य प्रारंभ न करना योजना के नियमों का उल्लंघन है. उल्लंघन करनेवाले लाभुकों को चिन्हित कर आवश्यक कर्रवाई की जायेगी. प्रखंड में बीडीओ के लगातार निर्देश के बाद भी लाभुकों के ऊपर कोई प्रभाव नहीं पड़ रहा है.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola