नल-जल योजना का बुरा हाल, बूंद-बूंद पानी को तरस रहे ग्रामीण

Updated:
विज्ञापन

नल-जल योजना का बुरा हाल, बूंद-बूंद पानी को तरस रहे ग्रामीण

विज्ञापन

कुड़ू़ सांसद प्रतिनिधि लाल विकास नाथ शाहदेव ने बुधवार को प्रखंड के पश्चिमी क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों का भ्रमण कर पेयजल समस्या का जायजा लिया. इस दौरान ””””नल-जल योजना”””” की जमीनी हकीकत देख उन्होंने गहरी नाराजगी जतायी. ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में यह योजना सफेद हाथी साबित हो रही है. कहीं बोरिंग है तो टंकी नहीं, और कहीं सोलर प्लेट लगी है तो पाइपलाइन नदारद है. ग्रामीणों ने अपनी पीड़ा सुनाते हुए कहा कि गर्मी की शुरुआत होते ही जलस्तर नीचे चला गया है. पीने के पानी के लिए लोगों को एक किलोमीटर दूर तक जाना पड़ रहा है. जिस चापाकल के भरोसे ग्रामीण निर्भर हैं, वह भी अब जवाब देने लगा है. विभाग को कई बार सूचना दी गयी, लेकिन स्थिति जस के तस बनी हुई है. मामले की गंभीरता को देखते हुए सांसद प्रतिनिधि ने मौके से ही पीएचइडी के कार्यपालक अभियंता से फोन कर बात की और पेयजल समस्या के समाधान की मांग की़ शाहदेव ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि प्राथमिकता के आधार पर पेयजल संकट दूर किया जायेगा. मौके पर राजीव टाना भगत, सुखविलास उरांव, कादिर अंसारी, बिहारी उरांव आदि मौजूद थे. पल्सर और ऑटो में टक्कर, छह लोग घायल भंडरा़ पझरी मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में छह लोग घायल हो गये. जानकारी के अनुसार एक पल्सर बाइक ने तेज रफ्तार से ऑटो को धक्का मार दीया. इस हादसे में कुल छह लोग घायल हो गये हैं. घटना की खबर मिलते ही भंडरा थाना प्रभारी मनोज गुप्ता घायल लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचायें. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक पर तीन लोग सवार थे और उसकी रफ्तार काफी तेज थी.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola