ePaper

झारखंड स्थापना रजत जयंती पर निकला जागरूकता रथ

Updated at : 11 Nov 2025 8:39 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड स्थापना रजत जयंती पर निकला जागरूकता रथ

झारखंड स्थापना रजत जयंती पर निकला जागरूकता रथ

विज्ञापन

लोहरदगा़ झारखंड राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर राज्य सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से मंगलवार को उपायुक्त डॉ ताराचंद ने समाहरणालय परिसर से सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के दो जागरूकता रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि झारखंड राज्य के 25 वर्ष पूरे होने पर हम सभी को अपनी उपलब्धियों पर गर्व है. राज्य ने शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, रोजगार और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है. अब हमें और मजबूत व समृद्ध झारखंड के निर्माण का संकल्प लेना चाहिए. उन्होंने कहा कि जनभागीदारी से ही विकास का सपना साकार किया जा सकता है. यह जागरूकता रथ जिले के सभी प्रखंडों, पंचायतों और गांवों में भ्रमण करेगा. रथ के माध्यम से ऑडियो सिस्टम द्वारा राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाई जायेगी. इसके अलावा नुक्कड़ नाटक और संवाद के जरिये भी लोगों को योजनाओं से जोड़ने का प्रयास होगा. रथ के माध्यम से 11 नवंबर से 29 नवंबर 2025 तक जिले के विभिन्न हिस्सों में जनजागरूकता अभियान चलाया जायेगा. इसका उद्देश्य है कि राज्य स्थापना दिवस को जनता के साथ मिलकर एक गौरवपूर्ण उत्सव के रूप में मनाया जा सके और अधिक से अधिक लोग सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हों. मौके पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी शिवनंदन बड़ाईक, विभाग के पदाधिकारी और पूरी जनसंपर्क टीम मौजूद थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola