अंतिम यात्रा के समय सम्मान और सुविधा दोनों जरूरी, इस राह को तो आसान बनाया जाये

अंतिम यात्रा के समय सम्मान और सुविधा दोनों जरूरी, इस राह को तो आसान बनाया जाये
लोहरदगा़ लोहरदगा में मुक्तिधाम तक जाने वाली सड़क की बदहाल स्थिति से लोग परेशान हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि जनप्रतिनिधियों और प्रशासन को इस ओर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए. मुक्तिधाम तक पहुंचने के लिए लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, जबकि लोगों के सहयोग से इस पवित्र स्थल का विकास किया गया है. मुक्तिधाम समिति के मनोज गुप्ता मन्ना ने कहा कि बरसात में शव यात्रा निकालना किसी सजा से कम नहीं. कीचड़ और गड्ढों से गुजरते समय कई बार लोग गिर जाते हैं. अंतिम संस्कार जैसे संवेदनशील मौके पर यह स्थिति बेहद शर्मनाक है. सामाजिक कार्यकर्ता कंवलजीत सिंह ने बताया कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद श्मशान घाट जाने वाली सड़क की मरम्मत नहीं की जा रही है. इस कारण अंतिम यात्रा में परिजनों को लंबा और कठिन रास्ता तय करना पड़ता है. सामाजिक कार्यकर्ता राहुल रजक ने बताया कि बरसात के मौसम में यह समस्या और भयावह हो जाती है. कीचड़ और पानी भरे गड्ढों से गुजरते समय शव यात्रा में शामिल लोग भयभीत रहते हैं और कई बार शव वाहन भी फंस जाता है. सामाजिक कार्यकर्ता ओमप्रकाश गुप्ता ने कहा कि यह गंभीर समस्या है और प्रशासन को जल्द से जल्द मुक्तिधाम तक जाने वाली सड़कों की मरम्मत करानी चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि अंतिम यात्रा के समय सम्मान और सुविधा दोनों जरूरी हैं, इसलिए कम से कम इस मार्ग को तो आसान और सुरक्षित बनाया जाना चाहिए.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




