केंद्र की मनरेगा विरोधी नीतियों का होगा विरोध, पेसा कानून से सशक्त होगा आदिवासी समाज

Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 27 Jan 2026 10:09 PM

विज्ञापन

केंद्र की मनरेगा विरोधी नीतियों का होगा विरोध, पेसा कानून से सशक्त होगा आदिवासी समाज

विज्ञापन

किस्को़ जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में मंगलवार को किस्को प्रखंड मुख्यालय परिसर में भव्य जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिलाध्यक्ष सुखैर भगत की अध्यक्षता में आयोजित यह कार्यक्रम चार महत्वपूर्ण सत्रों में संपन्न हुआ, इसमें पेसा अधिनियम, मनरेगा बचाओ अभियान, जीपीसीसी की भूमिका और कार्यकर्ता प्रशिक्षण पर विस्तृत चर्चा की गयी. जनता से संवाद ही कांग्रेस की असली ताकत : मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव सह झारखंड प्रभारी डॉ सीरिवेल्ला प्रसाद ने कहा कि पेसा अधिनियम आदिवासी समाज को स्वशासन का अधिकार देता है. उन्होंने जोर दिया कि मनरेगा गरीबों के लिए आर्थिक सुरक्षा कवच है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए प्रशिक्षण अनिवार्य है क्योंकि जनता से सीधा संवाद ही कांग्रेस की सबसे बड़ी शक्ति है. मनरेगा और पेसा पर केंद्र व राज्य सरकार को घेरा : प्रदेश महासचिव सह जिला पर्यवेक्षक डॉ राजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि केंद्र सरकार मनरेगा के बजट में कटौती कर इसे कमजोर करने की कोशिश कर रही है, जिसका पार्टी पुरजोर विरोध करेगी. जिलाध्यक्ष सुखैर भगत ने कहा कि झारखंड में पेसा अधिनियम का सही क्रियान्वयन ही ग्राम सभाओं को वास्तविक अधिकार दिलायेगा. उन्होंने कार्यकर्ताओं से जल-जंगल-जमीन की रक्षा के लिए जनता को जागरूक करने का आह्वान किया. मतदाता सूची की शुद्धता पर प्रशिक्षण : मास्टर ट्रेनर संदीप कुमार गुप्ता ने आगामी कार्यक्रमों के मद्देनजर बीएलए साथियों को मतदाता सूची की शुद्धता और संगठनात्मक जिम्मेदारियों का प्रशिक्षण दिया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्टेट को-ऑर्डिनेटर संजय कुमार, नेसार अहमद, प्रकाश उरांव, पूर्व जिप अध्यक्ष रीना कुमारी भगत, संदीप कुमार गुप्ता, विशाल डुंगडूंग, मोज्जमिल अंसारी और यूनुस अंसारी, मनौवर आलम, प्रखंड सांसद प्रतिनिधि दयानंद उरांव, प्रखंड अध्यक्ष तनवीर गौहर, पंचायत अध्यक्ष खलील खलीफा, सहित काफी संख्या में ग्रामीण व कार्यकर्ता उपस्थित थे.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola