ePaper

साप्ताहिक मंगल बाजार परिसर के सभी चापाकल खराब ,जनप्रतिनिधि खामोश

Updated at : 24 Apr 2025 5:01 PM (IST)
विज्ञापन
साप्ताहिक मंगल बाजार परिसर के सभी चापाकल खराब ,जनप्रतिनिधि खामोश

साप्ताहिक मंगल बाजार परिसर में सभी चापाकल खराब हैं. चापाकल खराब रहने के कारण बाजार में आने वाले हजारों लोगों को पीने की पानी के लिए परेशान होना पड़ता है.

विज्ञापन

भंडरा. साप्ताहिक मंगल बाजार परिसर में सभी चापाकल खराब हैं. चापाकल खराब रहने के कारण बाजार में आने वाले हजारों लोगों को पीने की पानी के लिए परेशान होना पड़ता है. साप्ताहिक मंगल बाजार परिसर में छह चापाकल है. बाजार आने वाले लोगों के साथ-साथ बाजार परिसर के अगल-बगल की आबादी को भी पीने की पानी की समस्या झेलनी पड़ रही है. लोगों का कहना है कि चापाकल खराब होने के बाद पेयजल स्वच्छता विभाग या पंचायत प्रतिनिधि खराब चापाकल की मरम्मत नहीं कराते हैं .जिसके कारण लोगों को पेयजल की गंभीर समस्या झेलनी पड़ती है. भंडारा में तीन दिन बाजार लगता है साप्ताहिक मंगल बाजार के दिन हजारों की संख्या में भीड़ होती है. साप्ताहिक मंगल बाजार परिसर में वीररस मुनि के घर के पास, आंगनबाड़ी केंद्र के पास ,ललन सोनार के घर के पास, धनेश्वर राम के घर के पास ,हॉस्टल के पास दो चापाकल एवं शौचालय के पास का चापाकल लंबे समय से खराब है. बाजार परिसर के आसपास की आबादी को पेयजल स्वच्छता विभाग के द्वारा पाइपलाइन से पानी आपूर्ति नहीं की जाती है जो कि उनके लिए एक और भी समस्या बन गयी है. स्थानीय लोगों ने मांग की है कि पेयजल स्वच्छता विभाग के द्वारा पाइपलाइन से पानी आपूर्ति की जाने वाली पाइपलाइन को बाजार कार्ड के पास स्थित आबादी तक पहुंचाया जाये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola