ePaper

योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता

Updated at : 26 Nov 2025 9:39 PM (IST)
विज्ञापन
योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता

योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता

विज्ञापन

सेन्हा़ सेवा अधिकार सप्ताह के तहत प्रखंड क्षेत्र के सेन्हा पंचायत के उत्क्रमित बेसिक उच्च विद्यालय मैदान एवं बदला पंचायत में आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत जनता दरबार का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद प्रतिनिधि नंदकिशोर शुक्ला, मुखिया धनवाज उरांव, बीडीओ संग्राम मुर्मू सहित अन्य पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया. कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ लेकर आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया. संबंधित विभागों के अधिकारियों ने योजनाओं की विस्तृत जानकारी देकर लोगों को आवेदन व लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया. झारखंड सरकार की प्रमुख योजनाओं में मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, सर्वजन पेंशन योजना, सोना सोबरन धोती-साड़ी योजना, फसल राहत योजना एवं मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना शामिल है. वहीं केंद्र सरकार की योजनाओं में पीएम स्वनिधि, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना व प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना की भी जानकारी दी गयी. सांसद प्रतिनिधि नंदकिशोर शुक्ला ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा संचालित विकास व जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी लोग लें. आम जनता तक योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए सभी पंचायतों में सेवा का अधिकार कार्यक्रम चलाया जा रहा है. कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाये गये, जहां जनसमस्याएं सुनी गयी और समाधान की दिशा में पहल की गयी. मौके पर जरूरतमंदों के बीच धोती-साड़ी, कंबल, जाति, आय व आवासीय प्रमाण पत्र, मकई व गेहूं बीज का वितरण किया गया. स्वास्थ्य विभाग ने सैकड़ों मरीजों का इलाज कर निःशुल्क दवाओं का वितरण किया, जबकि बाल विकास विभाग की ओर से पोषक आहार की जानकारी दी गयी. इस अवसर पर नोडल पदाधिकारी बिजेंद्र कुमार, बीपीआरओ सुजीत उरांव, प्रभारी प्रखंड कल्याण पदाधिकारी त्रिवेणी भगत, बीपीओ रघुनाथ मुंडा, पंचायत सचिव आरती चरमाखो, पशुपालन पदाधिकारी डॉ मनोज सिंह, डॉ रोहित कुमार, प्रभारी सीआइ प्रवीण साहू सहित प्रखंड व अंचलकर्मी, ग्रामीण महिला-पुरुष एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola