किस्को के बानपुर में युवक ने लगायी फांसी, मौत
किस्को के बानपुर में युवक ने लगायी फांसी, मौत
सेन्हा. थाना क्षेत्र के नीचे तुरियाडीह गांव निवासी स्वर्गीय बिरसा उरांव के 42 वर्षीय पुत्र बलराम उरांव को पुलिस ने गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया. यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर भरण-पोषण भत्ता की निर्धारित राशि का भुगतान नहीं करने के मामले में की गयी है. मामला कांड संख्या ओएमसी 59/23 और एमआइएससी 50/24 से जुड़ा है. जानकारी के अनुसार, बलराम का अपनी पत्नी के साथ वर्षों से पारिवारिक विवाद चल रहा था. पत्नी की याचिका पर सुनवाई करते हुए न्यायालय ने बलराम को सालाना भरण-पोषण भत्ता देने का निर्देश दिया था. इधर, आरोपी बलराम उरांव का कहना है कि वह राशि देने को तैयार था, बशर्ते पत्नी मायके या ससुराल में अलग रहती. उसने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी किसी अन्य व्यक्ति के साथ पारिवारिक संबंध बनाकर रह रही है, जो अदालती आदेश का उल्लंघन है. थाना प्रभारी नीरज झा के निर्देश पर एसआइ दयानंद सरस्वती ने आरोपी को गिरफ्तार किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










